NZ vs UAE LIVE: कप्तान वसीम का तूफानी अर्धशतक, यूएई ने न्यूजीलैंड के सामने रखी 174 रनों की चुनौती
खबर सार :-
New Zealand vs UAE Match LIVE Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 11वां लीग मैच न्यूजीलैंड और UAE के बीच खेला जा रहा है। UAE ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 174 रन का टारगेट दिया।
खबर विस्तार : -
NZ vs UAE T20 World Cup 2026 LIVE: न्यूजीलैंड बनाम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच ग्रुप D का मैच एम. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने 174 रनों की चुनौती रखी है। यूएई के लिए कप्तान मुहम्मद वसीम और आलीशान शराफू तूफानी अर्धशतक जड़े। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
NZ vs UAE LIVE: वसीम-शराफू का तूफानी अर्धशतक
हालांकि पहले बल्लेबाजी करने उतरी UAE की शुरुआत अच्छी नहीं रही। आर्यांश शर्मा 12 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। आर्यांश 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कैप्टन मोहम्मद वसीम और आलीशान शराफू ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 107 रन की मजबूत पार्टनरशिप की। सरफू 47 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें दो छक्के और पांच चौके शामिल थे।
इसके बाद कप्तान वसीम और मयंक कुमार ने चौथे विकेट के लिए 40 रन की पार्टनरशिप की। मयंक 12 बॉल पर 21 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें एक छक्का और दो चौके शामिल थे। वसीम आखिर तक नाबाद रहे, उन्होंने 45 बॉल पर 66 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के और चार चौके शामिल थे। हर्षित कौशिक दो और शोएब खान सात रन बनाकर आउट हुए। UAE ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए।
NZ vs UAE LIVE: बड़ा उलटफेर करने में माहिर है यूएई
अगर मिडिल ऑर्डर के बैट्समैन क्रीज पर टिके रहने की थोड़ी और हिम्मत दिखाते, तो स्कोर 200 के करीब हो सकता था। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने चार ओवर में 37 रन देकर दो विकेट लिए। जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल सेंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक विकेट लिया। न्यूजीलैंड ने कुल सात बॉलर इस्तेमाल किए। यह यूएई का पहला वर्ल्ड कप मैच है। यूएई इस मैच में उलटफेर करने की कोशिश करेगा। कीवी टीम अपना दूसरा ग्रुप मैच खेल रही है। न्यूजीलैंड ने पहले मैच में अफगानिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज की।
New Zealand vs UAE LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
UAE प्लेइंग XI: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, आर्यांश शर्मा (विकेट कीपर), मयंक कुमार, सोहेब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी।
New Zealand प्लेइंग XI: फिन एलन, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, मैट हेनरी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27