UAE vs AFG: यूएई को हराकर अफगानिस्तान ने खोला खाता, राशिद खान ने नाम हुआ महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज
खबर सार :-
UAE vs Afghanistan Live Score Rashid Khan : आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच के दौरान, अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने T20 क्रिकेट एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।
खबर विस्तार : -
UAE vs Afghanistan Live Score T20 World Cup 2026 : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सोमवार को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 28वें मुकाबला अफ़गानिस्तान बनाम यूएई के बीच खेला गया। इस मैच में राशिद खान (Rashid Khan) की कप्तानी वाली अफगानिस्तान टीम ने यूएई को 5 विकेट से हराकर अपनी जीत का खाता खोला। ये टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान की पहली जीत है। यूएई ने अफगानिस्तान को जीत के लिए 161 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) और अज़मतुल्लाह (Azmatullah Omarzai) की शानदार पारियों के दम 19.2 ओवर में 5 विकेट रहते 162 रन बनाकर मैच जीत लिया।
UAE vs Afghanistan: राशिद खान के नाम हुआ महारिकॉर्ड
इस मैच में कप्तान राशिद खान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस मैच में "करामाती खान" के नाम से मशहूर इस वर्ल्ड-क्लास स्पिनर ने T20 क्रिकेट में एक ऐसा महारिकॉर्ड तोड़ पाना आसान नहीं होगा, क्योंकि कोई और इसके आस-पास नहीं है। दरअसल यूएई के खिलाफ एक विकेट लेते ही राशिद खान T20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए है। राशिद ने UAE की पारी के 16वें ओवर में मोहम्मद अरफ़ान को आउट करके यह उपलब्धि हासिल किया। राशिद ने पिछले हफ़्ते साउथ अफ्रीका के ख़िलाफ़ मैच में अपना 698वां और 699वां विकेट लिया था।
UAE vs Afghanistan: राशिद खान के T20 में जबरदस्त आंकड़े
अफ़गानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान ने 2015 में अपना T20 क्रिकेट डेब्यू किया था। इन 11 साल में, उन्होंने 512 T20 पारियों में 18.5 की औसत और 6.59 की इकॉनमी रेट से 700 विकेट लिए हैं। इस दौरान, उन्होंने 18 पारियों में 4 विकेट लेने का कारनामा किया, साथ ही 4 पारियों में 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। इसके अलावा, राशिद ने T20 क्रिकेट मैच में रिकॉर्ड 22 बार 3 विकेट ले चुके है।
राशिद खान के बाद, लीग क्रिकेट और इंटरनेशनल क्रिकेट मिलाकर T20 फ़ॉर्मेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज़ के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के नाम है। ब्रावो ने 631 विकेट लिए हैं। जबकि इस मामले वेस्टइंडीज़ के स्पिनर सुनील नरेन 613 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इंटरनेशनल टी20 में सबसे ज़्यादा विकेट (191) लेने का रिकॉर्ड भी राशिद के नाम है। न्यूज़ीलैंड के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ टिम साउथी (164) और लेग स्पिनर ईश सोढ़ी (162) दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।
UAE vs Afghanistan Live Score: अफगानिस्तान ने 19.2 ओवर में जीता मैच
मैच की बात करें तो UAE द्वारा दिए गए 161 रन के टारगेट का पीछा करते हुए अफ़गानिस्तान की शुरुआत खराब रही। ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज़ बिना रन बनाए आउट हो गए। इब्राहिम ज़दरान और गुलबदीन नैब ने दूसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े। नैब 12 बॉल पर 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे। इब्राहिम ज़दरान 53 रन बनाकर आउट हुए। यहां से दरविश रसूली 33 रन और अजमतुल्लाह उमरजई नाबाद 40 रनों की पारियों बदौलत अफगानिस्तान ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया।
UAE vs AFG: यूएई ने बनाए थे 160 रन
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए यूएई ने 9 विकेट पर 160 रन बनाए। UAE के लिए शोएब खान ने 48 गेंदों पर 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 68 रन बनाए। इसके अलावा, आलीशान सराफू ने 31 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे अच्छी बॉलिंग की। उमरजई ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए। मुजीब उर रहमान ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। राशिद खान ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27