T20 World Cup : कौन है टीम India का 'साइलेंट' Match Winner, जिसने World Champion बनाने में निभाया अहम किरदार
खबर सार :-
टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम इंडिया ने जीत लिया है। इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया। भारतीय टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे पिछले कुछ समय से साइलेंट मैच विनर साबित हो रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला हो या इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला। उनकी अहम पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने जीत दर्ज की।
खबर विस्तार : -
T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबले में एक भारतीय बल्लेबाज अंतिम ओवरों में 16 गेंदों में 27 रनों की अहम पारी खेलता है। वो 27 रन मैच में टीम इंडिया के लिए वरदान साबित होते हैं और भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को महज 7 रनों से हराकर चैंपियन बनती है।
दो साल बाद टी20 विश्व कप 2026 में भी हर बड़े और अहम मुकाबले में यह खिलाड़ी बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारतीय टीम का यह साइलेंट मैच विनर खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि शिवम दुबे हैं।
सेमीफाइनल मुकाबले में शिवम की पारी ने तय किया मैच का नतीजा
भारतीय टीम के लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भले ही शिवम दुबे के प्रदर्शन की ज्यादा चर्चा न हो रही हो, लेकिन इस विश्व कप में भी उनका योगदान बेहद अहम रहा। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में शिवम दुबे ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 43 रनों की दमदार पारी खेली।
शिवम की यह पारी मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी। शिवम के दमदार प्रदर्शन ने भारतीय टीम को 253 रनों के टोटल तक पहुंचाया। 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल मुकाबले में सिर्फ 7 रनों से हारी थी। शिवम की पारी ने मैच का नतीजा तय किया।
फाइनल मुकाबले में खेली 26 रनों की नाबाद पारी
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में संजू सैमसन के आउट होने के बाद ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या भी पवेलियन लौट गए थे। भारतीय टीम को अच्छे फिनिश की जरूरत थी और यह जिम्मेदारी भी शिवम दुबे ने ली। खिताबी मुकाबले में शिवम ने सिर्फ 8 गेंदों में 26 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके दम पर भारतीय टीम 5 विकेट गंवाकर 255 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही।
सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी 42 रनों की अहम पारी
सुपर-8 राउंड में भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम के बाकी बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए थे, लेकिन शिवम दुबे मुश्किल हालातों में भी क्रीज पर डटे रहे थे और उन्होने 42 रनों की अहम पारी खेली थी। शिवम की पारी के चलते ही टीम इंडिया 100 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही थी।
नीदरलैंड के खिलाफ खेली थी 66 रनों की दमदार पारी
नीदरलैंड के खिलाफ टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वो शिवम दुबे ही थे, जिन्होंने 66 रनों की दमदार पारी खेलते हुए भारतीय टीम को 193 रनों के टोटल तक पहुंचा दिया था। टूर्नामेंट में खेले 9 मैचों में शिवम दुबे ने 169 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 235 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 5 विकेट भी चटकाए।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09