T20 World Cup : इटली ने नेपाल पर दर्ज की 10 विकेट की ऐतिहासिक जीत, 'मोस्का बंधुओं' ने की अटूट शतकीय साझेदारी
खबर सार :-
टी20 वर्ल्ड कप में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराया। इटली ने मोस्का ब्रदर्स जस्टिन और एंथनी के अटूट शतकीय साझेदारी की बदौलत यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी नेपाल की टीम 19.3 ओवरों में 123 रनों पर ही सिमट गई। इटली की ओर से क्रिशन कलुगामागे ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। इस जीत के साथ ही इटली की टीम ग्रुप सी की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
खबर विस्तार : -
T20 World Cup : 'मोस्का बंधुओं' की जोड़ी ने अटूट साझेदारी करते हुए इटली को नेपाल के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 17वें मुकाबले में 10 विकेट से शानदार जीत दिलाई। ग्रुप-सी के इस मैच को अपने नाम करते हुए इटली ने जीत का खाता खोला।
ग्रुप-सी की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंचा इटली
इटली ने अपने पिछले मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ 73 रन से हार का सामना किया था, जबकि नेपाल ने इंग्लैंड के विरुद्ध अपने पिछले मैच में 4 रन से करीबी हार झेली थी। इस जीत के साथ इटली की टीम ग्रुप-सी की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि लगातार दूसरी हार के बाद नेपाल सबसे निचले पायदान पर है।
19.3 ओवरों में 123 रन पर ही सिमट गई नेपाल की टीम
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी नेपाल की टीम 19.3 ओवरों में महज 123 रन पर ही सिमट गई। इस टीम ने 8 के स्कोर पर कुशल भुर्तेल (5) का विकेट गंवा दिया था। यहां से रोहित पौडेल ने आसिफ शेख के साथ 30 गेंदों में 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 49 के स्कोर तक पहुंचाया।
इटली के क्रिशन कलुगामागे ने चटकाए सर्वाधिक 3 विकेट
कप्तान रोहित 14 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए, जबकि आसिफ ने 20 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। इन बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद दीपेंद्र सिंह ने आरिफ शेख के साथ चौथे विकेट के लिए 39 गेंदों में 44 रन जुटाते हुए टीम को शतक के करीब पहुंचाया। दीपेंद्र 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि आरिफ ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। करण केसी ने नाबाद 18 रन बनाए। विपक्षी खेमे से क्रिशन कलुगामागे ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि बेन मानेंटी ने 2 विकेट निकाले। अली हसन, जेजे स्मट्स और जसप्रीत सिंह ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
इटली ने नेपाल के खिलाफ दर्ज की 10 विकेट से यादगार जीत
इसके जवाब में इटली ने 'मोस्का बंधुओं' के बीच अटूट साझेदारी के साथ नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से यादगार जीत दर्ज की। जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने महज 12.4 ओवरों में 124 रन जोड़कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। जस्टिन मोस्का 44 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 60 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि एंथनी ने 32 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 छक्के और 3 चौके शामिल थे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09