T20 World Cup Final : भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी है न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी... दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकतरफा जीत में एलन-साइफर्ट ने किया था कमाल
खबर सार :-
टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को और इंडिया ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट में अजेय रही दक्षिण अफ्रीका पर सेमीफाइनल में एकतरफा जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के दोनों ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलन व टिम साइफर्ट ने शानदार बल्लेबाजी की थी। दोनों बल्लेबाजों की प्रचंड फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है।
खबर विस्तार : -
T20 World Cup Final : भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को और भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से दी थी करारी शिकस्त
टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने एकतरफा हराया था। इसमें न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों फिन एलन और टिम साइफर्ट का अहम योगदान रहा था। एलन ने रिकॉर्ड 33 गेंदों पर शतक लगाया था, जबकि साइफर्ट ने 33 गेंदों पर 58 रन बनाए थे। इन्हीं दो पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 1 विकेट पर 173 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया था।
भारतीय फैंस को सता रहा दोनों की बल्लेबाजी का डर
फिन एलन और साइफर्ट ने जिस तरह बल्लेबाजी की थी। उसे देखते हुए भारतीय टीम और भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में ये बात जरूर बैठ गई है कि कहीं इन दोनों में से कोई भी बल्लेबाज चला तो भारतीय टीम के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।
भारत के खिलाफ ऐसा है दोनों बल्लेबाजों का रिकॉर्ड
दोनों बल्लेबाजों के भारत के खिलाफ टी20 में रिकॉर्ड पर नजर डालें तो फिन एलन के साथ पारी की शुरुआत करने वाले विकेटकीपर टिम साइफर्ट ने 2019 से 2026 के बीच भारत के खिलाफ 15 टी20 मैच खेले हैं। 15 पारियों में साइफर्ट ने 32.69 की औसत और 148.60 की स्ट्राइक रेट से 425 रन बनाए हैं। साइफर्ट ने 4 अर्धशतक लगाए हैं।
उनका भारत के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर 84 रन है। फिन एलन ने 2022 से 2026 के बीच भारत के खिलाफ 6 टी20 की 6 पारियों में 22.00 की औसत और 162.96 की स्ट्राइक रेट से 132 रन बनाए हैं। एलन ने भारत के खिलाफ 1 ही अर्धशतक लगाया है, और उनका सर्वाधिक स्कोर 80 है।
भारतीय टीम के लिए चेतावनी है दोनों बल्लेबाजों की फॉर्म
भारत के खिलाफ एलन और साइफर्ट का रिकॉर्ड बहुत प्रभावी नहीं रहा है, लेकिन दोनों बल्लेबाज फॉर्म में हैं और कुछ ओवरों में ही मैच का पलड़ा अपनी टीम की तरफ मोड़ सकते हैं। इसलिए भारतीय टीम को मैच पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए इन दोनों बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में पवेलियन भेजना होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09