T20 World Cup : ऑस्ट्रेलिया के सामने 'करो या मरो' वाली स्थिति, श्रीलंका के खिलाफ जीत से ही खुलेगा सुपर-8 का दरवाजा... ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
खबर सार :-
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया टीम का अब तक का सफर बेहद निराशाजनक रहा है। पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेश मार्श जैसे प्रमुख खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में टीम का प्रदर्शन खराब रहा है। ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका, जिम्बाब्वे के बाद तीसरे नंबर पर है। श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को खेला जाने वाला मैच ऑस्ट्रेलियाई टीम का भविष्य तय करेगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने जीत ही सुपर 8 में पहुंचने का एकमात्र विकल्प है।
खबर विस्तार : -
T20 World Cup : टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप बी का एक बेहद अहम मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार की शाम 7 बजे से खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मैच बेहद अहम है।
प्रमुख खिलाड़ियों के बिना ऑस्ट्रेलिया का सफर बेहद निराशाजनक
पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ियों के बिना विश्व कप में उतरी ऑस्ट्रेलिया का सफर बेहद निराशाजनक रहा है। कप्तान मिशेल मार्श की इंजरी ने ऑस्ट्रेलिया की परेशानी को और बढ़ाया है। ऑस्ट्रेलिया बी ग्रुप में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बाद तीसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया को अब तक खेले 2 मैचों में आयरलैंड के खिलाफ जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली हार ने ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।
ऑस्ट्रेलिया के सामने श्रीलंका से जीत एकमात्र विकल्प
ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत बेहद अहम है। अगर ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल नहीं रहती है, तो उसके टूर्नामेंट से बाहर होने की पूरी संभावना है। श्रीलंका ने आयरलैंड और ओमान के खिलाफ खेले अपने मैच जीते हैं और ग्रुप में शीर्ष पर है। श्रीलंका अच्छा खेल रही है, और अगर वह ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब रही, तो सुपर-8 के लिए उसका रास्ता लगभग साफ हो जाएगा। ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के बाद अपना चौथा और आखिरी ग्रुप मैच ओमान से खेलना है, जबकि श्रीलंका को अपना आखिरी ग्रुप मैच जिम्बाब्वे से खेलना है।
आंकड़ों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक खेले गए टी20 मैचों की बात करें तो दोनों टीमें इस फॉर्मेट में 26 बार आमने-सामने आई हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका ने 10 मैचों में जीत हासिल की है। आंकड़ों के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है, लेकिन मौजूदा टूर्नामेंट में अहम खिलाड़ियों की इंजरी और टीम में शामिल खिलाड़ियों की खराब फॉर्म ने ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ाई है।
सुपर-8 में जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी श्रीलंका
श्रीलंका अपने घर में खेल रही है, और पिछले दोनों मैचों में टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर-8 में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी, वहीं ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट में अपनी जगह सुरक्षित करने का लक्ष्य बनाकर उतरेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09