T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे। एक ओर जहां नामीबिया और UAE अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। तो वहीं पाकिस्तान के सामने होगा संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)। ये मैच अलग-अलग समय पर खेले जाएंगे। आज का पहला मैच नीदरलैंड्स बनाम नामीबिया (Netherlands vs Namibia) के बीच खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा और यह टूर्नामेंट का दसवां मैच होगा। दोनों टीमें ग्रुप A में हैं, और आज जो भी टीम जीतेगी, वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना खाता खोलेगी। सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स पर टेलीकास्ट होंगे, और लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी।
यह टूर्नामेंट में नामीबिया का पहला मैच होगा। नीदरलैंड्स पहले ही एक मैच खेल चुका है, जिसमें उसे पाकिस्तान के खिलाफ एक करीबी मैच में हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान ने वह मैच तीन विकेट से जीता था। नीदरलैंड्स बनाम नामीबिया मैच भारतीय समयानुसर सुबह 11:00 से शुरू होगा।
नीदरलैंड प्लेइंग XI: बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान) (विकेटकीपर), माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, जैक लियोन कैचेट, लोगन वैन बीक, रोएलोफ वैन डेर मर्व, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, काइल क्लेन।
नामीबिया: निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, रूबेन ट्रम्पेलमैन, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो।
दिन का दूसरा मैच न्यूज़ीलैंड बनाम यूनाइटेड अरब अमीरात (New Zealand vs UAE) के बीच खेला जाएगा। इन दो ग्रुप D टीमों के बीच यह मैच चेन्नई के M.A. चिदंबरम स्टेडियम में होगा। यह मैच दोपहर 3:00 बजे भारतीय समयानुसार खेला जाएगा। न्यूज़ीलैंड ने इस वर्ल्ड कप की शुरुआत जीत के साथ की, अपने पहले मैच में अफ़गानिस्तान को पांच विकेट से हराया। UAE के लिए, यह मैच T20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका पहला मैच होगा, और टीम अपने कैंपेन की पॉज़िटिव शुरुआत करना चाहेगी।
न्यूज़ीलैंड प्लेइंग XI: फिन एलन, टिम सीफ़र्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
UAE प्लेइंग XI: अलीशान शराफू, मोहम्मद वसीम (कप्तान), आर्यांश शर्मा, मोहम्मद ज़ोहैब, हर्षित कौशिक, सोहैब खान, ध्रुव पराशर, हैदर अली, मोहम्मद अरफ़ान, जुनैद सिद्दीकी, और मोहम्मद जवादुल्लाह।
आज का तीसरा और आखिरी मैच भी ग्रुप A की दो टीमों के बीच खेला जाएगा। इस मैच में पाकिस्तान का सामना यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका (Pakistan vs USA) से होगा। यह मैच कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा।
पाकिस्तान प्लेइंग XI: सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ़, शाहीन अफ़रीदी, सलमान मिर्ज़ा, अबरार अहमद।
USA प्लेइंग XI: एंड्रीज़ गॉस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कल्ला, मोनंक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर।
पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स को तीन विकेट से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। दूसरी तरफ, USA ने मेज़बान भारत के खिलाफ़ ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, हालांकि भारत ने यह मैच 29 रन से जीत लिया। पाकिस्तान और अमेरिका के बीच यह मैच ग्रुप A की तस्वीर को और साफ़ करने में अहम भूमिका निभाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
PBKS vs DC: पंजाब किंग्स ने लगाया हार का चौका, 3 विकेट से जीती दिल्ली, अक्षर-मिलर ने ठोके अर्धशतक
RCB vs MI IPL 2026: प्लेऑफ की रेस से MI-LSG बाहर, जीत के साथ टॉप पर पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
DC vs KKR: फिन एलन का तूफानी शतक, दिल्ली को रौंदकर केकेआर ने अंकतालिका में लगाई लंबी छलांग