SRH vs RR : प्रफुल्ल हिंगे ने डेब्यू मैच में मचाया कोहराम, हैदराबाद ने रोका राजस्थान का 'विजयरथ'
खबर सार :-
Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals: ईशान किशन की तूफानी पारी और प्रफुल हिंगे व शाकिब हसन की घातक गेंदबाज़ी की बदौलत, सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हरा दिया।
खबर विस्तार : -
Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 21वां मैच सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में SRH ने आरआर को जीत 57 रनों से दिया। हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 19 ओवर 159 रन बनाकर सिमट गई। हैदराबाद की जीत के हीरो कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) और आईपीएल डेब्यू करने वासे प्रफुल हिंगे (Prafull Hinge) रहे।
ईशान किशन (Ishan Kishan) ने जहां बल्ले कोहराम मचाया। वहीं अपने डेब्यू के पहले ही ओवर में तीन विकेट लेकर प्रफुल हिंगे (Prafull Hinge ) ने इतिहास। इस हार के साथ ही राजस्थान की लगातार चार मैचों से चली आ रही जीत का सिलसिला टूट गया। फिलहाल अपने पांच मैचों में से एक मैच हारने के बावजूद, राजस्थान पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है, जबकि SRH अपने पांच मैचों में से दो मैच जीतकर चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
SRH vs RR Highlight: अभिषेक शर्मा फिर शून्य पर आउट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 216 रन बनाए। टीम को शुरुआत में ही एक बड़ा झटका लगा, जब मैच की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा (0) का विकेट गिर गया। इसके बाद, ईशान किशन ने टीम को मुश्किल हालात से निकालने की जिम्मेदारी संभाली और ट्रैविस हेड के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की।
SRH vs RR Highlight: ईशान किशन ने खेली 91 रनों की धुआंधार पारी
ट्रैविस हेड ने 18 गेंदों में 18 रनों की छोटी लेकिन अहम पारी खेली, जिसमें 3 चौके शामिल थे। उनके आउट होने के बाद, ईशान ने हेनरिक क्लासेन के साथ मिलकर सिर्फ 39 गेंदों में 88 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम एक मजबूत स्थिति में पहुंच गई। कप्तान ईशान 44 गेंदों में शानदार 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे उनकी इस पारी में 6 छक्के और 8 चौके शामिल थे जबकि क्लासेन ने 40 रनों का योगदान दिया। नीतीश रेड्डी ने 28 रन जोड़े, और सलिल अरोड़ा ने 24 रनों की नाबाद पारी खेली। विरोधी टीम की ओर से, जोफ्रा आर्चर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने मैच में सबसे ज़्यादा 2 विकेट लिए, जबकि संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग ने एक-एक विकेट हासिल किया।
डेब्यू मैच में प्रफुल हिंगे ने बरपाया कहर
जवाब में, राजस्थान रॉयल्स की टीम 19 ओवरों में सिर्फ 159 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। डेब्यू कर रहे प्रफुल हिंगे ने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर राजस्थान को गहरे संकट में डाल दिया। वहीं दूसरे ओवर में, टीम ने यशस्वी जायसवाल (1) का विकेट भी गंवा दिया। अगले ओवर में, कप्तान रियान पराग (0) भी आउट हो गए। हालात ऐसे थे कि तीसरे ओवर के अंत तक, टीम ने सिर्फ 9 रन बनाकर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद, अनुभवी बल्लेबाज़ रवींद्र जडेजा ने डोनोवन फरेरा के साथ मिलकर, छठे विकेट के लिए 72 गेंदों में 118 रनों की साझेदारी करके टीम को फिर से जीत की राह पर ला खड़ा किया; हालांकि, जैसे ही 127 के स्कोर पर यह साझेदारी टूटी, टीम एक बार फिर मुश्किल में पड़ गई।
फरेरा 44 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 छक्के और 7 चौके शामिल थे, जबकि जडेजा ने 32 गेंदों में 45 रनों का योगदान दिया। तुषार देशपांडे ने टीम के स्कोर में 25 रन जोड़े। विपक्षी टीम की ओर से प्रफुल्ल ने 34 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि साकिब हुसैन ने 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा ईशान मलिंगा ने 2 विकेट लिए।
कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे ? जिन्होंने IPL किया ऐतिहासिक डेब्यू
बता दें कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे (Prafull Hinge) घरेलू क्रिकेट में विदर्भ की ओर से खेलते हैं। वह 24 साल के हैं और नागपुर में रहते हैं। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद सनराइज़र्स हैदराबाद के अलावा मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस ने भी उन्हें नीलामी से पहले ट्रायल के लिए बुलाया था। नीलामी के दौरान, हैदराबाद ने उन्हें उनके बेस प्राइस ₹30 लाख में अपनी टीम में शामिल कर लिया।
प्रफुल्ल हिंगे ने 2024 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया। अब तक, उन्होंने 10 फर्स्ट-क्लास मैचों में कुल 27 विकेट लिए हैं। 6 लिस्ट-ए मैचों में उन्होंने 5 बल्लेबाजों को आउट किया है। इस मैच से पहले, उन्होंने सिर्फ़ एक T20 मैच खेला था, जिसमें उन्होंने एक विकेट लिया था। प्रफुल्ल हिंगे चेन्नई स्थित MRF पेस फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं। 2024 में वे ट्रेनिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे, जहां उन्हें जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाजों के साथ अभ्यास करने का मौका मिला।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27