SRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद की आज कोलकाता नाईट राइडर्स से होगी भिड़ंत, जानें पिच, हेड-टु-हेड और मौसम का हाल
खबर सार :-
SRH vs KKR Live Score IPL 2026: आईपीएल 2026 के इस "सुपर संडे" पर, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच एक ज़बरदस्त मुकाबला होने वाला है। हेड-टू-हेड आंकड़ों के हिसाब से, दोनों टीमें अब तक 31 मैचों में एक-दूसरे का सामना कर चुकी हैं।
खबर विस्तार : -
SRH vs KKR Live Score IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में आज यानी रविवार को दो मैच खेले जाने हैं। पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। जबकि दूसरे मुकाबले गुजरात टाइटंस (GT) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से होगा। सीज़न का 45वां मैच इस रविवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad) में SRH vs KKR के बीच खेला दोपहर 3.30 बजे खेला जाएगा। जबकि टॉस 3 बजे होगा। दोनों टीमें अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी।
हैदराबाद अपने पहले चार मैचों में सिर्फ़ एक जीत हासिल कर पाई थी। हालांकि, उसके बाद अपनी गेंदबाज़ी में सुधार की बदौलत 'ऑरेंज आर्मी' ने लगातार पांच मैच जीते हैं। अगर SRH यह मैच जीत जाती है, तो टीम 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी। पैट कमिंस (Pat Cummins) की वापसी से टीम काफ़ी मज़बूत हुई है।
SRH vs KKR live score: केकेआर को पिछले दो मैचों में मिली जीत
दूसरी ओर, KKR के लिए यह सीज़न काफ़ी संघर्षपूर्ण रहा है। टीम अपने पहले छह मैचों में से पांच हार गई, जबकि एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। इसके बाद, केकेआर ने लगातार दो मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में आठवां स्थान हासिल किया। हैदराबाद के ख़िलाफ़ इस आगामी मुकाबले में, मथीशा पथिराना कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से अपना डेब्यू कर सकते हैं। यह श्रीलंकाई बाएं हाथ का तेज़ गेंदबाज़ अपनी अनोखी गेंदबाज़ी शैली के लिए मशहूर है।
SRH vs KKR Head-to-Head: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक कुल 31 IPL मैच खेले गए हैं, जिसमें केकेआर ने 19 मैच जीते हैं, जबकि एसआरएच ने 11 मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच टाई रहा। पॉइंट टेबल में हैदराबाद तीसरे नंबर पर है, जबकि केकेआर आठवें नंबर पर है।
SRH vs KKR Pitch Report: राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders) के बीच SRH के घरेलू मैदान: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीज़न में अब तक इस मैदान पर चार मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से, घरेलू टीम हैदराबाद ने तीन मैचों में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता था। इस मैच के दौरान सभी की नज़रें पिच पर भी वैसे तो राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच को आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। इस मैदान पर चौकों और छक्कों की बौछार देखने को मिलती है, क्योंकि यहां अक्सर बड़े स्कोर वाले मुकाबले होते हैं। इस स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 162 रन है। पिछले सीज़न में, हैदराबाद ने इसी मैदान पर 286 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। यानी यहां एक बेहद मनोरंजक मुकाबला देखने मिल सकता है।
SRH vs KKR Weather Report: कैसा रहेगा हैदराबाद में मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज रविवार, 3 मई हैदराबाद में मौसम पूरी तरह से साफ़ रहने की उम्मीद है। यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। नतीजतन, मैच देखने आए दर्शक आज एक बेहतरीन मुकाबले का आनंद ले सकेंगे।
SRH vs KKR Probable Playing XI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, प्रफुल हिंगे, इशान मलिंगा
कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम सेफर्ट (विकेट कीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09