SA vs AFG: डिकॉक-रिकल्टन की धमाकेदार पारी, साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दिया 188 रनों का टारगेट
खबर सार :-
SA vs AFG T20 World Cup 2026 Live Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ट्रिपल हेडर का पहला मैच आज साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों ने ग्रुप D में एक-एक मैच खेला है। अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ करीबी हार मिली, वहीं साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ शुरुआत की है।
खबर विस्तार : -
South Africa vs Afghanistan T20 World Cup 2026 Live Score: आईसीस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप D मैच अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट पर 187 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मैच जीतने के लिए अफगानिस्तान को 188 रन बनाने होंगे।
SA vs AFG Live Score: डिकॉक-रिकल्टन की धमाकेदार पारी
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। कैप्टन एडेन मार्करम 8 बॉल पर 5 रन बनाकर फजलहक फारूकी का शिकार बने। क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन ने पारी को संभाला, उन्होंने अपना पहला विकेट 12 रन पर खो दिया था। डी कॉक और रिकेल्टन ने दूसरे विकेट के लिए 114 रन जोड़े। यह पार्टनरशिप 61 बॉल में हुई।
इस खतरनाक पार्टनरशिप को अफगानिस्तान के कैप्टन राशिद खान ने तोड़ा। राशिद ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर डी कॉक और छठी गेंद पर रिकेल्टन को आउट करके विरोधी टीम को दोहरा झटका दिया। डी कॉक 41 गेंदों पर 59 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 छक्के और 5 चौके शामिल थे, जबकि रिकेल्टन 28 गेंदों पर 61 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 4 छक्के और 5 चौके शामिल थे। डेवाल्ड ब्रेविस 19 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 1 छक्का और 1 चौका शामिल था। ट्रिस्टन स्टब्स कुछ खास नहीं कर पाए, और सिर्फ 1 रन बना सके।
SA vs AFG: अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने लिए 3 विकेट
डेविड मिलर (15 गेंदों पर 20) और मार्को जेनसन (7 गेंदों पर 16) ने आखिरी कुछ गेंदों में धमाकेदार पारी खेली, जिससे साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बना सका। अफगानिस्तान के लिए, ऑलराउंडर अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने लिए 3 विकेट लिए। जबकि राशिद खान ने 28 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा फजलहक फारूकी को एक विकेट मिला।
SA vs AFG: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
South Africa: क्विंटन डी कॉक , एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
Afghanistan: इब्राहिम ज़दरान, गुलबदीन नायब, सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, दरवेश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फ़ारूकी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27