RR vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का 'चौका', वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक गया बेकार
खबर सार :-
RR vs SRH Highlights: शनिवार को जयपुर में खेले गए IPL मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शतक जड़ा था। लेकिन उनका शतक काम नहीं आया। यह मौजूदा सीज़न में हैदराबाद की लगातार चौथी जीत है।
खबर विस्तार : -
RR vs SRH Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 36वां मैच शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में एसआरएस ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 9 गेंद शेष रहते 18.3 ओवरों में 5 विकेट खोकर मैच अपने नाम किया। यह सनराइजर्स हैदराबाद की इस सीज़न की लगातार चौथी जीत है।
RR vs SRH Highlights: अभिषेक-ईशान की तूफानी पारी
राजस्थान रॉयल्स द्वारा निर्धारित 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ट्रैविस हेड 5 गेंदों में सिर्फ़ 6 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद ईशान किशन (ishan kishan ) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने पारी की कमान संभाली। इस जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए सिर्फ़ 55 गेंदों में 132 रनों की एक मज़बूत साझेदारी की। अभिषेक ने 29 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था। वहीं, ईशान ने 31 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी के दौरान, ईशान ने 11 चौके और 3 छक्के लगाए।
अभिषेक और ईशान के पवेलियन लौटने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने टीम को जीत की ओर ले जाने की ज़िम्मेदारी संभाली। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 31 गेंदों में 53 रनों की एक अहम साझेदारी की। नीतीश 18 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हो गए। क्लासेन ने 24 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया, जिसमें 3 चौके और एक छक्का शामिल था। सलिल अरोड़ा 8 रनों पर नाबाद रहे, जबकि अनिकेत वर्मा 1 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान रॉयल्स के बॉलिंग डिपार्टमेंट में, जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि फेरेरा ने एक विकेट लिया।
RR vs SRH: वैभव ने 36 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास
इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स ने अपने तय 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर कुल 220 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल (10 रन) के जल्दी आउट होने के बाद, ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने शानदार बैटिंग का प्रदर्शन किया और दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 62 गेंदों में 112 रन जोड़े। जुरेल ने 35 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, आक्रामक और तूफानी अंदाज़ में खेलते हुए, वैभव ने अपने IPL करियर का दूसरा शतक सिर्फ 36 गेंदों में पूरा किया। जो आईपीएल के इतिहास का तीसरे सबसे तेज शतक है।
हालांकि आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम पर है, जिन्होंने 23 अप्रैल 2013 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ महज 30 गेंदों में शतक पूरा किया था। आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक वैभव सूर्यवंशी के नाम पर है, जिन्होंने 28 अप्रैल 2025 को राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के विरुद्ध 35 गेंदों में इस मुकाम को हासिल किया था। जबकि यूसुफ पठान और हेनरिक क्लासेन 37-37 गेंदों में यह कारनामा कर चुके हैं।
राजस्थान की तीसरी हार
Vaibhav Suryavanshi ने 37 गेंदों में 103 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के लगाए। हालांकि उनकी टीम हार गई लेकिन हार के बावजूद, वैभव ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित कर दी है और इस समय वह निश्चित रूप से राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी पूंजी हैं। बॉलिंग के मामले में, हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा सबसे सफल रहे, जिन्होंने 2 विकेट लिए, जबकि प्रफुल्ल, कमिंस और नीतीश ने एक-एक विकेट लिया। इस तरह, राजस्थान रॉयल्स को इस सीज़न में अपनी तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।
राजस्थान-हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27