RR vs DC IPL 2026: राजस्थान ने दिल्ली के सामने रखी 226 रनों की चुनौती, शतक के चुके कप्तान रियान पराग
खबर सार :-
RR vs DC Live Score IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 में शुक्रवार को दिल्ली कैपिल्टस के खिलाफ 226 रन का टारगेट सेट किया है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और शानदार पारी खेली। हालांकि वह अपने शतक से चुक गए।
खबर विस्तार : -
RR vs DC Live Score IPL 2026: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने कप्तान रियान पराग की शानदार पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 226 रनों का लक्ष्य रखा है। दिल्ली की ओर से मिशेल स्टार्क ने 40 रन देकर 3 विकेट लिए।
RR vs DC Live Score: खराब रही राजस्थान की शुरुआत
इससे पहले टॉस जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स के 24 वर्षीय कप्तान, रियान पराग ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआत में कप्तान का यह फैसला उल्टा पड़ता दिखा। यशस्वी जायसवाल (6) जिन्होंने मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था, तीसरी गेंद पर गेंदबाज मिशेल स्टार्क को ही कैच थमा बैठे। अगले ओवर की पांचवीं गेंद पर, टीम ने वैभव सूर्यवंशी का विकेट भी गंवा दिया, जो सिर्फ एक बाउंड्री लगाकर पवेलियन लौट गए। 1.5 ओवर के अंत तक, टीम दो विकेट गंवा चुकी थी और स्कोर 12 रन था।
RR vs DC Live Score: शतक से चुके रियान पराग
यहां से कप्तान रियान पराग ने ध्रुव जुरेल के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 102 रनों की साझेदारी की जिससे टीम का कुल स्कोर 114 तक पहुंच गया। जुरेल 30 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए जिसमें एक छक्का और चार चौके शामिल थे। इसके बाद, रियान पराग ने रवींद्र जडेजा के साथ चौथे विकेट के लिए 28 गेंदों में 53 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम एक मजबूत स्कोर तक पहुंच गई। जडेजा 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए,जबकि कप्तान पराग ने 50 गेंदों में 90 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें पांच छक्के और आठ चौके शामिल थे।
मिशेल स्टार्क ने झटके 3 विकेट
कप्तान के अलावा डोनोवन फरेरा 14 गेंदों में 47 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें उन्होंने 6 छक्के और 2 चौके शामिल है। जिसके दम पर राजस्थान ने अपने निर्धारित ओवरों में कुल 225/6 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिशेल स्टार्क ने 40 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि काइल जैमीसन, अक्षर पटेल और टी. नटराजन ने एक-एक विकेट लिया।
RR vs DC Live Score IPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर और ब्रजेश शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव और टी. नटराजन।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27