IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग में किन टीमों के नाम है सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड... डिफेंडिंग चैंपियन का नाम भी शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट
खबर सार :-
इंडियन प्रीमियन लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। आईपीएल के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। आईपीएल इतिहास में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने का रिकॉर्ड भी आरसीबी के नाम दर्ज है। आरसीबी 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ 49 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। आईपीएल में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स व दिल्ली कैपिटल्स के नाम भी दर्ज है।
खबर विस्तार : -
IPL 2026 : आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होनी है। आईपीएल इतिहास का न्यूनतम स्कोर आरसीबी के नाम दर्ज है। 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आरसीबी की पूरी टीम सिर्फ 49 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।
आईपीएल में इन टीमों के नाम दर्ज है सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड
आरसीबी (49 रन) : 23 अप्रैल 2017 को ईडन गार्डन्स के मैदान पर आरसीबी का बैटिंग ऑर्डर केकेआर के तेज गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था। आरसीबी की पूरी टीम सिर्फ 49 रन बनाकर सिमट गई थी, जो आईपीएल इतिहास का न्यूनतम स्कोर भी है। विराट कोहली इस मुकाबले में अपना खाता तक नहीं खोल सके थे, जबकि क्रिस गेल 7 रन बनाकर आउट हुए थे।
राजस्थान रॉयल्स (58) : आईपीएल 2009 में आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए थे और पूरी टीम 58 रन बनाकर ढेर हो गई थी। टीम के तीन बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सके थे, जबकि कुल मिलाकर 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके थे। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा न्यूनतम स्कोर है।
राजस्थान रॉयल्स (59 रन) : आईपीएल इतिहास का तीसरा न्यूनतम स्कोर भी राजस्थान रॉयल्स के नाम ही दर्ज है। 2023 में आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राजस्थान की पूरी टीम महज 59 रन बनाकर सिमट गई थी। राजस्थान के 4 बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सके थे। वहीं, सिर्फ 2 ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके थे।
दिल्ली कैपिटल्स (66 रन) : 6 मई 2017 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 13.4 ओवर में 66 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। संजू सैमसन और ऋषभ पंत इस मुकाबले में जीरो पर आउट हुए थे, जबकि करुण नायर और श्रेयस अय्यर भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे।
दिल्ली कैपिटल्स (67 रन) : आईपीएल इतिहास का पांचवां न्यूनतम स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के नाम है। 30 अप्रैल 2017 को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दिल्ली की पूरी टीम 67 रन बनाकर सिमट गई थी। दिल्ली के महज 2 ही बल्लेबाज डबल डिजिट के स्कोर में पहुंच सके थे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09