Indian Premier League : आरसीबी के इस प्लेयर के लिए इस खिलाड़ी ने कर दी इतनी बड़ी भविष्यवाणी... जानें क्या कहा
खबर सार :-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजी कोच-मेंटर दिनेश कार्तिक ने देवदत्त पडिक्कल के मौजूदा फॉर्म को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि पडिक्कल अपनी मौजूदा फॉर्म बरकरार रखते हैं तो उन्हें भारतीय टीम से बाहर रखना मुश्किल होगा। सीएसके के खिलाफ रविवार को खेले गए मुकाबले में पडिक्कल ने 29 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी खेली। कार्तिक ने कहा कि वह एकदम सही क्रिकेटिंग शॉट खेल रहे हैं, गेंद को शानदार तरीके से हिट कर रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Indian Premier League : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाजी कोच और मेंटर दिनेश कार्तिक का मानना है कि आईपीएल 2026 में देवदत्त पडिक्कल अगर मौजूदा फॉर्म को जारी रखने में सफल रहते हैं, तो उन्हें भारतीय टीम से बाहर रखना काफी मुश्किल होगा।
सीएसके के खिलाफ 29 गेंदों में खेली 50 रनों की दमदार पारी
रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सीजन का लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 29 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 172 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और दो छक्के लगाए। पडिक्कल की पारी ने आरसीबी के बड़े टोटल की नींव रखी, जिसके दम पर टीम 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 250 रन लगाने में सफल रही।
सही क्रिकेटिंग शॉट्स खेल रहे हैं पडिक्कल
दिनेश कार्तिक ने जियोस्टार के साथ बात करते हुए कहा, "सबसे पहली बात जो सामने आती है, वह है उनका पक्का इरादा। ऐसी पिच पर जहां शुरुआत में रन आसानी से नहीं बनते, तो कई बल्लेबाज बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में विकेट गंवा बैठते हैं। जब हालात मुश्किल थे, तब भी देवदत्त ने सब्र बनाए रखने का साहस दिखाया।
जैसे ही उन्हें पहली बाउंड्री मिली, उन्होंने अपनी बल्लेबाजी करने का अंदाज बदल दिया। वह एकदम सही क्रिकेटिंग शॉट्स खेल रहे हैं और गेंद को शानदार तरीके से हिट कर रहे हैं। अगर वह इसी तरह बल्लेबाजी करते रहे, तो उन्हें लंबे समय तक भारतीय टीम से बाहर रखना मुश्किल होगा। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी खूब रन बनाए हैं और हम जानते हैं कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।
आइडिया-लीडरशिप से टीम में दे रहे योगदान
कार्तिक ने आगे कहा, "पडिक्कल की एक और बात जो मुझे बहुत अच्छी लगती है, वह यह है कि वह कर्नाटक के ड्रेसिंग रूम में एक लीडर के तौर पर आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 25 साल की उम्र में भी वह अपने आइडिया और लीडरशिप से टीम में योगदान देते हैं और यह देखना बहुत अच्छा लगता है।
कार्तिक ने की टिम डेविड की प्रशंसा
कार्तिक ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 25 गेंदों में 70 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले टिम डेविड की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "टिम डेविड गेंद को बहुत जोरदार तरीके से हिट करने वाले एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उनका बैट स्विंग बहुत स्मूद है, उनका कद लंबा है और बड़े शॉट खेलने के लिए जरूरी सभी खूबियां उनमें मौजूद हैं। टिम डेविड के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि वह प्रैक्टिस के दौरान सभी खूबियों को लगातार बनाए रखें।
नेट्स में प्रैक्टिस में ज्यादा गेंदें खेलें और अच्छी लय में रहें
कार्तिक ने कहा कि डेविड के लिए अहम है कि वह नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान ज्यादा से ज्यादा गेंदों का सामना करें। वह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं, इसलिए टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के मुकाबले उन्हें एक मैच में अक्सर कम गेंदें खेलने को मिलती हैं। इसी वजह से नेट्स में यह जरूरी है कि वह काफी गेंदें खेलें और अच्छी लय में रहें। उनके खेल का बाकी हिस्सा पहले से ही बहुत मजबूत है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09