Indian Premier League : आईपीएल 2026 में कब होगी इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की वापसी, आया बड़ा अपडेट, जानें... पूरा प्लान
खबर सार :-
28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला मौजूदा चैंपियन रायॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा। पैट कमिंस इंजरी के चलते टूर्नामेंट के शुरूआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। पैट कमिंस प्लेऑफ या दूसरे हाफ में खेल सकेंगे। पैट कमिंस के न होने से सनराइजर्स हैदराबाद का तेज गेंदबाजी आक्रमण कमजोर दिख रहा है। स्पिन विभाग भी कमजोर है। टीम अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और ईशान किशन की तिकड़ी पर निर्भर रहेगी।
खबर विस्तार : -
Indian Premier League : आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद को टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से भिड़ना है। पैट कमिंस इंजरी की वजह से टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले नहीं खेलेंगे। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह दूसरे हाफ और प्लेऑफ के सभी मुकाबलों में हिस्सा लेंगे।
पीठ की इंजरी से रिकवरी कर रहे कमिंस
पैट कमिंस ने 'बिजनेस ऑफ स्पोर्ट्स' पॉडकास्ट के साथ बात करते हुए कहा कि वह अपनी पीठ की इंजरी से रिकवर कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं अभी भी पीठ की चोट से उबर रहा हूं, लेकिन अब इंजरी पहले से बेहतर है। मैं नेट्स में गेंदबाजी कर रहा हूं। मैं अभी लगभग हर तीसरे दिन गेंदबाजी कर रहा हूं। प्लान के मुताबिक, टूर्नामेंट के बीच तक मेरे पूरी तरह से फिट होने की उम्मीद है। अगर कुछ गलत नहीं हुआ, तो मैं दूसरे हाफ और फाइनल खेलूंगा।
कमिंस को भरोसा, बतौर कप्तान उम्मीदों पर खरे उतरेंगे ईशान किशन
कमिंस ने भरोसा जताया कि बतौर कप्तान ईशान किशन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि ईशान ने पिछले साल घरेलू टूर्नामेंट में शानदार कप्तानी की थी। ईशान ने सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में झारखंड को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था। बल्ले से भी ईशान की हालिया फॉर्म शानदार चल रही है। टी20 विश्व कप 2026 में ईशान ने निरंतरता के साथ रन बनाए थे।
कमिंस के न होने से तेज गेंदबाजी अटैक दिख रहा कमजोर
हालांकि, कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद का तेज गेंदबाजी अटैक काफी कमजोर दिख रहा है। ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और शिवम मावी के ऊपर टीम की नैया को पार लगाने की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही हैदराबाद का स्पिन विभाग भी काफी कमजोर दिखाई दे रहा है। पिछले सीजन टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन पर निर्भर रहेगी सनराइजर्स हैदराबाद
कमिंस की अगुवाई में हैदराबाद की टीम 14 में से सिर्फ 6 मैच ही जीत सकी थी, जबकि 8 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी। सनराइजर्स हैदराबाद की सफलता एक बार फिर अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और ईशान किशन के प्रदर्शन पर काफी हद तक निर्भर करेगी। पिछले सीजन यह तिकड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09