NZ vs PAK: पाकिस्तान का गेम ओवर ! अगर Super-8 मुकाबला बारिश में धुला तो न्यूजीलैंड को मिलेगा फायदा
खबर सार :-
NZ vs PAK: ICC T20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 का हर मैच अहम होने वाला है। पाकिस्तान का पहला मैच न्यूज़ीलैंड से है। कोलंबो में होने वाले मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। अगर मैच कैंसिल होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिलेगा। इससे पाकिस्तान की सेमीफ़ाइनल की राह....
खबर विस्तार : -
New Zealand vs Pakistan Weather Report: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के नॉकआउट मुकाबले यानी सुपर-8 मैच शनिवार 21 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। पहला मैच पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का मकसद साफ यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री करना है। इन दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देने को मिलेगी, जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। हालांकि पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैंड मैच पर संकट के बादल छाए (Colombo weather) हुए है।
NZ vs PAK Live: मैच के दौरान कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम
दरअसल मौसम विभाग ने कोलंबो में मैच के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम के अनुमान के मुताबिक, शनिवार को कोलंबो (Colombo weather) में बारिश (rain) की 75 परसेंट संभावना है। आंधी-तूफान की भी 18 परसेंट चांस है। ये मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। उस समय तक, आंधी-तूफान की संभावना 41 परसेंट तक बढ़ सकती है, और बारिश डेढ़ घंटे तक हो सकती है। ऐसे में अगर मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिए जाएंगे। क्योंकि इसके लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है।
मैच रद्द होने पर पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से होगा बाहर
यदि ऐसा हुआ था पाकिस्तान को भारी नुकसान होगा और सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा। जबकि न्यूजीलैंड को इसका पूरा फायदा मिलेगा। दरअसल न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान दोनों ही ग्रुप स्टेज में चार में से तीन-तीन मैच जीतकर 6-6 अंकों के साथ सुपर 8 में पहुंचे हैं। हालांकि न्यूज़ीलैंड का रन रेट पाकिस्तान से बेहतर है। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट 1.227 है, जबकि पाकिस्तान नेट रन रेट 0.976 है।
New Zealand vs Pakistan Head To Head Record: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बता दें कि दोनों टीमों के बीच मैच हमेशा रोमांचक रहे हैं। दोनों टीमों के बीच 49 T20 मैच खेले गए हैं। जिसमें न्यूज़ीलैंड ने 23 मैच, जबकि पाकिस्तान ने 24 जीते हैं। इस तरह, पाकिस्तान न्यूज़ीलैंड पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाए हुए है। पाकिस्तानी फैंस को आज भी 2022 T20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच याद है, जिसमें पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वह जीत आज भी टीम को मजबूत कॉन्फिडेंस देती है।
कैसा होगा कोलंबो की पिच का मिजाज
माना जाता है कि प्रेमदासा की पिच सिंहली पिच के मुकाबले स्पिन बॉलिंग के लिए ज़्यादा अच्छी है। यहां बड़ी बाउंड्री होने की वजह से रन बनाना मुश्किल हो जाता है। शाम को हल्की बारिश होने की उम्मीद है। शुक्रवार (20 फरवरी) को पाकिस्तान का प्रैक्टिस सेशन बारिश की वजह से कैंसिल कर दिया गया।
NZ vs PAK Probable Playing XI: दोनों टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड
- टिम सीफर्ट (विकेटकीपर)
- फिन एलन
- रचिन रविंद्र
- ग्लेन फिलिप्स
- मार्क चैपमैन
- डैरिल मिचेल
- मिचेल सैंटनर (कप्तान)
- जिमी नीशम
- मैट हेनरी
- ईश सोढ़ी
- जैकब डफी/लॉकी फर्ग्यूसन
पाकिस्तान
- साहिबजादा फरहान
- सईम अयूबॉ
- सलमान अली आगा (कप्तान)
- बाबर आजम
- ख्वाजा नफे
- शादाब खान
- उस्मान खान (विकेटकीपर)
- मोहम्मद नवाज/फहीम अशरफ
- सलमान मिर्जा
- उस्मान तारिक
- अबरार अहमद
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27