Pakistan vs Bangladesh: नाहिद राणा की आंधी में उड़ा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने पहले ODI में पाक को बुरी तरह से रौंदा
खबर सार :-
Pakistan vs Bangladesh: पाकिस्तान टीम को बांग्लादेश दौरे के पहले ODI में करारी हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश ने उन्हें आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की ODI सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली।
खबर विस्तार : -
Pakistan vs Bangladesh 1st ODI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 स्टेज से बाहर होने का जख्म अभी भरा भी नहीं था कि पाकिस्तान को ODI में भी करारी हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले ODI में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 8 विकेट रौंद डाला। बांग्लादेश के लिए Nahid Rana ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके। इसी जीत के साथ ही मेज़बान टीम ने तीन मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज़ के बाकी मैच 13 और 15 मार्च को इसी मैदान पर खेले जाने हैं।
Pakistan vs Bangladesh: युवा नाहिद राणा की आंधी में उड़ा पाकिस्तान
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 23 साल के नाहिद राणा (Nahid Rana) की जबरदस्त गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिए। 23 साल के राणा 7 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर पांच विकेट लिए जो उनके वनडे करियर का पहला पांच विकेट हॉल भी था। जिससे मेहमान टीम 30.4 ओवर में सिर्फ़ 114 रनों पर सिमट गई। हालांकि पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी साहिबज़ादा फरहान और माज सदाकत ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दी। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 10 ओवर में 41 रन जोड़े। साहिबज़ादा फरहान 38 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।
82 रनों पर गंवा दिए थे 9 विकेट गंवा
अगली 8 पार्टनरशिप डबल फिगर तक नहीं पहुंच पाईं। एक समय पाकिस्तान का स्कोर 47/1 था लेकिन राणा के अटैक पर आने के बाद ये स्कोर 82/9 हो गया और राणा ने 5 विकेट लिए। वहां से अबरार अहमद ने फहीम अशरफ के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए 41 गेंदों में 32 रन जोड़कर टीम को सेंचुरी के पार पहुंचाया। साहिबज़ादा फरहान के अलावा पाकिस्तान की तरफ से माज़ सदाकत (18), मोहम्मद रिज़वान (10) और फहीम अशरफ (37) को छोड़कर कोई और बैट्समैन डबल फिगर तक नहीं पहुंच सका। विपक्षी टीम की तरफ से नाहिद राणा ने 7 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट लिए। कैप्टन मेहदी हसन मिराज ने 3 विकेट लिए। तस्कीन अहमद और मुस्तफ़िज़ुर रहमान ने 1-1 विकेट लिया।
बांग्लादेश ने 15.1 ओवर में जीता मैच
जवाब में बांग्लादेशी टीम ने सिर्फ़ 15.1 ओवर में मैच जीत लिया। सैफ हसन ने तंजीद हसन तमीम के साथ पहले विकेट के लिए 16 गेंदों पर 27 रन की पार्टनरशिप की। सैफ हसन 10 गेंदों पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिसके बाद नजमुल हसन शान्तो ने तंजीद के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों पर 82 रन की पार्टनरशिप की और बांग्लादेश को जीत के करीब पहुंचा दिया। नजमुल शान्तो 33 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद तंजीद ने लिटन दास के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई। तंजीद 42 गेंदों पर 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 27 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि लिटन 3 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर ने 1-1 विकेट लिया।
Nahid Rana: कौन है नाहिद राणा
बता दें कि 23 साल के नाहिद राणा अपने करियर का सिर्फ़ छठा वनडे मैच खेल रहे थे और उन्होंने अपने 7 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर पांच विकेट लिए जो उनके वनडे करियर का पहला पांच विकेट हॉल भी था। नाहिद राणा का जन्म 2002 में चपई नवाबगंज में हुआ था वहीं तेज गेंदबाज है। पाकिस्तान को इस दुर्गति तक पहुंचाने में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज़ नाहिद राणा ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहली बार अपने वनडे करियर में 5 विकेट लेकर पाकिस्तान को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09