Australia ODI Squad : पाकिस्तान-बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, तीन युवा प्लेयरों को मिला इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका
खबर सार :-
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया टीम में तीन नए प्लेयरों ओली पीक, लियाम स्कॉट और जोएल डेविस को मौका दिया गया है। तीनों प्लेयरों को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बल पर राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है। टेस्ट कप्तान पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टॉर्क को आराम दिया गया है।
खबर विस्तार : -
Australia ODI Squad : ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे और मई-जून 2026 में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। आईपीएल 2026 में खेल रहे मिचेल मार्श दोनों ही फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
Australia ODI Squad : ओली पीक, लियाम स्कॉट, जोएल डेविस को पहली बार टीम में मिली है जगह
पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क को आराम दिया गया है। वनडे टीम में बिली स्टैनलेक और रिले मेरेडिथ की वापसी हुई है। ओली पीक, लियाम स्कॉट और जोएल डेविस को पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। पीक को सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है, जबकि स्कॉट को बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है। जोएल डेविस बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे।
Australia ODI Squad : टी20 टीम में शामिल नहीं किए गए हैं ग्लेन मैक्सवेल
आईपीएल 2026 में खेल रहे ट्रेविस हेड, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस और जेवियर बार्टलेट बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में पीक, स्टैनलेक, मेरेडिथ और मैट शॉर्ट की जगह लेंगे। वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले चुके ग्लेन मैक्सवेल को टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है।
Australia ODI Squad : पीक, स्कॉट, डेविस को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
पीक, स्कॉट और डेविस को घरेलू प्रदर्शन में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। स्कॉट को 2025/26 में शेफील्ड शील्ड प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया था, जबकि डेविस 2025/26 बिग बैश लीग में सबसे अहम खिलाड़ी रहे थे। ओली पीक अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान रहे थे, जिसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए टीम में शामिल किया गया था। चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा, "नए खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने और नेशनल टीम का हिस्सा बनने का मौका मिलना हमेशा रोमांचक होता है। अनुभवी खिलाड़ियों के साथ नए और वापसी कर रहे प्लेयर्स का मिक्स उपमहाद्वीप दौरे पर अहम साबित होगा।
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड
मिचेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टैनलेक और एडम जम्पा।
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट और एडम जम्पा।
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, एरॉन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ और एडम जम्पा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09