NZW vs SAW 4thT20: सोफी डिवाइन की विस्फोटक पारी...साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा
खबर सार :-
NZW vs SAW 4th t20 Highlights: रविवार को खेले गए चौथे T20 मैच में न्यूज़ीलैंड की महिला टीम ने साउथ अफ्रीका की महिला टीम को 6 विकेट से हरा दिया। सीरीज का अंतिम मैच 25 मार्च को क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेला जाएगा।
खबर विस्तार : -
New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने द्वारा दिए गए 160 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 18.3 ओवर में हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए सोफी डिवाइन (Sophie Devine) ने 64 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने टी20 सीरीज में 3-1 से कब्जा कर लिया है। सीरीज का आखिरी मैच 25 मार्च को क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेला जाएगा।
NZW vs SAW: दक्षिण अफ्रीका ने बनाए थे 159 रन
वेलिंगटन में रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और अपने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर कुल 159 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी एनेरी डर्कसेन रहीं; उन्होंने 32 गेंदों में नाबाद 55 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में आठ चौके और एक छक्का शामिल था।
डर्कसेन के अलावा, ओपनर सुने लुस ने 29 गेंदों में 30 रनों का योगदान दिया, जिसमें चार चौके शामिल थे। इसके अलावा, नादिन डी क्लर्क ने 20 रन, क्लो ट्रायोन ने 14 रन, कायला रोनाकी ने 13 रन और कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने 10 रन बनाए। न्यूज़ीलैंड की ओर से जेस केर ( Jess Kerr) सबसे सफल गेंदबाज़ रहीं, जिन्होंने अपने चार ओवरों में सिर्फ़ 16 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि कप्तान अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने एक-एक विकेट लिया।
New Zealand vs South Africa: सोफी डिवाइन ने खेली 64 रनों की तूफानी पारी
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूज़ीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इसाबेला गेज सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद, जॉर्जिया प्लिमर और कप्तान अमेलिया केर ने पारी को आगे बढ़ाया। जहां जॉर्जिया ने 22 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल थे, वहीं कप्तान केर ने 29 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके शामिल थे। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद, अनुभवी सोफी डिवाइन (Sophie Devine) ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।
उन्होंने 34 गेंदों में 64 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें चार छक्के और छह चौके शामिल थे। ब्रुक हॉलिडे 16 रनों पर नाबाद रहीं, जबकि मैडी ग्रीन 9 रनों पर नाबाद लौटीं। डिवाइन की इस पारी की बदौलत, न्यूजीलैंड ने 18.3 ओवरों में ही लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से, क्लो ट्राइऑन ने दो विकेट लिए, जबकि डर्कसन और नॉनकुलुलेको म्लाबा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27