NAM vs PAK : साहिबजादा फरहान का विस्फोटक शतक, करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान ने नामीबिया को दिया 200 रनों का टारगेट
खबर सार :-
Pakistan vs Namibia Score: करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए, साहिबज़ादा फरहान के शतक की बदौलत पाकिस्तान ने 199 रन का स्कोर बनाया।
खबर विस्तार : -
NAM vs PAK LIVE Score T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां पाकिस्तान बनाम नामीविया के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में साहिबज़ादा फरहान (Sahibzada Farhan) की धमाकेदार शतक के दम पर पाकिस्तान ने नामीबिया को जीत के लिए 200 रन का टारगेट दिया। सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने तय ओवर में 3 विकेट खोकर 199 रन बनाए।
NAM vs PAK LIVE Score: साहिबज़ादा फरहान का तूफानी शतक
साहिबज़ादा फरहान ने सैम अयूब के साथ मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 5.1 ओवर में 40 रन की पार्टनरशिप की।
हालांकि सैम 14 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद साहिबज़ादा फरहान ने कप्तान सलमान आगा के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 बॉल पर 67 रन की पार्टनरशिप की। सलमान 23 बॉल पर 38 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद साहिबज़ादा फरहान ने शादाब खान के साथ मिलकर 40 गेंदों में 81 रन की अटूट पार्टनरशिप की और पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। साहिबज़ादा 58 गेंदों में 4 छक्के और 11 चौके लगाकर 100 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि शादाब खान ने 22 गेंदों में 3 छक्के और 1 चौका लगाकर नाबाद 36 रन बनाए। नामीबिया के लिए जैक ब्रसेल ने 48 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 1 विकेट लिया।
NAM vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला
बता दें कि ग्रुप A की पॉइंट्स टेबल में USA और पाकिस्तान दोनों के बराबर पॉइंट्स (4) हैं, लेकिन भारत से हारने के बाद पाकिस्तान का रन रेट नेगेटिव हो गया है और वह तीसरे नंबर पर खिसक गया है। सुपर 8 में पहुंचने के लिए, पाकिस्तान को नामीबिया के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच हर हाल में जीतना होगा। नामीबिया के खिलाफ जीत से वह आसानी से सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगा, लेकिन हार से पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है। पाकिस्तान की हार के बाद, USA बेहतर रन रेट के आधार पर अगले राउंट में पहुंच जाएगा।
NAM vs PAK LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेंइग इलेवन
पाकिस्तान की प्लेइंग XI: साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), सैम अयूब, बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, सलमान मिर्ज़ा, ख्वाजा नाफे और उस्मान तारिक।
नामीबिया की प्लेइंग XI: जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जेजे स्मिट, जान ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, जैक्स ब्रसेल, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27