IPL 2026 MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आज यानी शनिवार 28 मार्च से आगाज हो रहा है। लीग का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RSH) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। हालांकि आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस बुरी खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी करीब दो हफ्ते तक अपनी टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। दरअसल, शनिवार, 28 मार्च को सीएसके फ्रेंचाइजी ने पुष्टि की कि धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्तों में खेलने की संभावना कम है। वो शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे।
शनिवार सुबह चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से जारी एक बयान में इस बात की पुष्टि की गई कि धोनी पिंडली की चोट के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और आईपीएल के शुरुआती दो हफ्ते के मैच नहीं खेल पाएंगे। नतीजतन टीम को टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में अपने स्टार खिलाड़ी के बिना ही मैदान पर उतरना पड़ सकता है। चेन्नई का पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ होना है। इस घोषणा के साथ ही चेन्नई ने धोनी के जल्द ठीक होने की उम्मीद भी जताई। धोनी का बाहर होना CSK के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। क्योंकि CSK ने अब तक पांच IPL खिताब जीते हैं, और ये सभी ट्रॉफ़ियां धोनी की कप्तानी में ही हासिल की गई थीं।
MS Dhoni की गैरमौजूदगी में, शुरुआती कुछ मैचों के दौरान टीम के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से सैमसन के कंधों पर होगी। सैमसन, जिन्होंने पहले राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की थी, को सीएसके टीम में शामिल किया गया था। यह कदम तब उठाया गया जब ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग टीम ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन को दूसरी फ़्रैंचाइजियों के साथ ट्रेड किया था।
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से, माही सिर्फ़ IPL में ही खेलते नजर आते हैं। अपने IPL करियर के दौरान, उन्होंने कुल 278 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 38.30 की औसत से 5,439 रन बनाए हैं। इस दौरान, माही ने 24 अर्धशतक जड़े हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए सबसे ज़्यादा 248 मैच खेले हैं। इन मैचों में, उन्होंने 4,865 रन बनाए हैं।
गौरतलब है कि आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपने अभियान की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ एक मैच से करेगी। यह मैच 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इसके बाद, CSK की टीम 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स और 5 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ मैदान में उतरेगी। 11 अप्रैल को, उनका मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा। 14 अप्रैल को, टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी।
तारीख दिन मैच स्थान समय
30 मार्च सोमवार राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी शाम 7:30 बजे
3 अप्रैल शुक्रवार चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स चेन्नई शाम 7:30 बजे
5 अप्रैल रविवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे
11 अप्रैल शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई शाम 7:30 बजे
14 अप्रैल मंगलवार चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई शाम 7:30 बजे
18 अप्रैल शनिवार सनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे
23 अप्रैल गुरुवार मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई शाम 7:30 बजे
26 अप्रैल रविवार गुजरात टाइटन्स vs चेन्नई सुपर किंग्स अहमदाबाद दोपहर 3:30 बजे
2 मई शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस चेन्नई शाम 7:30 बजे
5 मई मंगलवार दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली शाम 7:30 बजे
10 मई रविवार चेन्नई सुपर किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स चेन्नई दोपहर 3:30 बजे
15 मई शुक्रवार लखनऊ सुपर जायंट्स vs चेन्नई सुपर किंग्स लखनऊ शाम 7:30 बजे
18 मई सोमवार चेन्नई सुपर किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद चेन्नई शाम 7:30 बजे
21 मई गुरुवार चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटन्स चेन्नई शाम 7:30 बजे
अन्य प्रमुख खबरें
DC vs PBKS Madhav Tiwari: पहले ही मैच में माधव तिवारी ने मचाया कोहराम, पंजाब के जबड़े से छीनी जीत
PBKS vs DC: पंजाब किंग्स ने लगाया हार का चौका, 3 विकेट से जीती दिल्ली, अक्षर-मिलर ने ठोके अर्धशतक
RCB vs MI IPL 2026: प्लेऑफ की रेस से MI-LSG बाहर, जीत के साथ टॉप पर पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु