Indian Premier League 2026 : खिलाड़ियों की इंजरी और टीम संतुलन से जूझ रही केकेआर के सामने इन फॉर्म एलएसजी की चुनौती, जानें... हेड टू हेड रिकॉर्ड
खबर सार :-
आईपीएल 2026 में गुरूवार को कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जॉयंट्स से होगा। खराब फॉर्म से जूझ रही केकेआर को एलएसजी के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर सीजन की पहली जीत का इंतजार है। केकेआर ने इस सीजन में खेले गए दोनों मैच गंवाए हैं। ऐसे में अंकतालिका में सुधार के लिए केकेआर को एलएसजी के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। केकेआर टीम संतुलन और कई बड़े प्लेयरों की इंजरी से जूझ रही है।
खबर विस्तार : -
Indian Premier League 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) खराब फॉर्म से गुजर रही है। केकेआर को एलएसजी के खिलाफ अपने घरेलू मैदान में सीजन की पहली जीत का इंतजार है। एलएसजी के खिलाफ केकेआर के रिकॉर्ड को देखते हुए यह आसान नहीं होने वाला है।
प्वाइंट्स टेबल में सुधार के लिए केकेआर को जीतना होगा मैच
केकेआर ने सीजन में अब तक 3 मैच खेले हैं। टीम को अपने पहले 2 मैचों में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब किंग्स के खिलाफ तीसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इस कारण टीम को 1 अंक मिले। हालांकि इस मैच में भी केकेआर की स्थिति ठीक नहीं थी। अंकतालिका में केकेआर नौवें नंबर पर है। इसमें सुधार के लिए टीम को गुरुवार को इडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ होने वाले मैच में जीत दर्ज करनी होगी।
केकेआर के खिलाफ एलएसजी का पलड़ा भारी
केकेआर के लिए एलएसजी के खिलाफ मुकाबला कभी आसान नहीं रहा है। हेड टू हेड मैचों पर गौर करें तो एलएसजी और केकेआर के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। एलएसजी का पलड़ा इस दौरान भारी रहा है। एलएसजी ने 4 मैच जीते हैं, जबकि केकेआर को महज 2 मैचों में जीत मिली है। आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच एक ही मुकाबला खेला गया था जिसमें एलएसजी 4 रन से विजयी रही थी।
इन फॉर्म एलएसजी के खिलाफ केकेआर के लिए आसान नहीं जीत दर्ज करना
एलएसजी के आईपीएल 2026 में प्रदर्शन पर नजर डालें तो 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ टीम अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। एलएसजी ने अपना पिछला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसके घर में जीता था। इस मैच में एलएसजी की गेंदबाजी खतरनाक दिखी थी। खासकर तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव ने हैदराबाद की बल्लेबाजी तहस-नहस कर दी थी। वहीं बल्लेबाजी में कप्तान ऋषभ पंत लंबे समय बाद लय में दिखे थे।
टीम की जीत में उनकी नाबाद 68 रन की पारी का योगदान अहम रहा था। केकेआर टीम में संतुलन और कई बड़े खिलाड़ियों की इंजरी से जूझ रही है। ऐसे में अपने घर में भी केकेआर के लिए इन फॉर्म एलएसजी के खिलाफ जीत हासिल करना आसान नहीं होने वाला है। अंजिक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर को बेहतर रणनीति और टीम संयोजन के साथ उतरना होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09