IPL Points Table : सुपर ओवर में एलएसजी पर रोमांचक जीत से केकेआर ने लगाई लंबी छलांग, अंकतालिका में आठवें नंबर पर पहुंची कोलकाता नाइट राइडर्स
खबर सार :-
इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया। आईपीएल में दूसरी जीत दर्ज कर केकेआर ने प्वाइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाई। केकेआर की टीम अंकतालिका में 8वें नंबर पर पहुंच गई है। इस हार के साथ ही एलएसजी की टीम अंकतालिका में 10वें नंबर पर पहुंच गई। पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ पहले पायदान पर है। आरसीबी 10 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।
खबर विस्तार : -
IPL Points Table : आईपीएल 2026 में रविवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 8 विकेट से हराया। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच हुए मैच का नतीजा सुपर ओवर से निकला, जहां केकेआर ने बाजी मारी।
दूसरी जीत के बाद केकेआर ने लगाई दो पायदान की छलांग
आईपीएल 2026 में दूसरी जीत दर्ज करने के बाद केकेआर ने दो पायदान की छलांग लगाई है। केकेआर 10वें नंबर से अंक तालिका में 8वें नंबर पर आ गई है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेल रही कोलकाता नाइट राइडर्स के 8 मुकाबलों में 5 पॉइंट हो गए हैं। वहीं, लगातार पांचवीं हार के साथ एलएसजी अब अंक तालिका में सबसे निचले पायदान (10वें) पर खिसक गई है। 8 मुकाबलों के बाद एलएसजी के कुल 4 प्वाइंट हैं। केकेआर ने एलएसजी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 155 रन लगाए। टीम की तरफ से रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 83 रनों की दमदार पारी खेली।
सुपर ओवर में चौका लगाकर रिंकू सिंह ने दिलाई केकेआर को जीत
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए, और मुकाबला टाई रहा। हालांकि, सुपर ओवर में सुनील नरेन ने तीन गेंदों के अंदर निकोलस पूरन और एडेन मार्करम को आउट कर दिया, जिसके चलते केकेआर को सिर्फ 2 रनों का लक्ष्य मिला। रिंकू ने सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाते हुए केकेआर को जीत दिलाई।
अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंची गुजरात टाइटंस
वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली जीत दर्ज करने के बाद गुजरात टाइटंस के 8 मुकाबलों में आठ प्वाइंट हो गए हैं और टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर आ गई है। वहीं, सीएसके सीजन की पांचवीं हार के साथ टेबल में छठे नंबर पर खिसक गई है। जीटी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 158 रन लगाए।
साई सुदर्शन ने खेली 87 रनों की बेहतरीन पारी
टीम की तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 74 रनों की दमदार पारी खेली। हालांकि, साई सुदर्शन की 46 गेंदों में खेली गई 87 रनों की बेहतरीन पारी के बूते गुजरात टाइटंस ने 159 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 16.4 ओवर में हासिल कर लिया।
13 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका में पहले नंबर पर है पंजाब किंग्स
7 मुकाबलों में से 6 में जीत हासिल करने वाली पंजाब किंग्स 13 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका में पहले नंबर पर बनी हुई है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 7 मुकाबलों में 10 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। सनराइजर्स हैदराबाद 8 मुकाबलों में 10 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27