Indian Premier League 2026 : वानखेड़े में पूरन के आतिशी अर्द्धशतक पर भारी पड़ी रोहित-रिकेल्टन की धुआंधार पारी, एमआई से 6 विकेट से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई एलएसजी
खबर सार :-
आईपीएल 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। निकोलस पूरन की आतिशी अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत एलएसजी ने 228 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई ने ओपनिंग बल्लेबाजों रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन की धुआंधार पारी के दम पर जीत दर्ज की। इस हार के साथ एलएसजी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।
खबर विस्तार : -
Indian Premier League 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 47वें मैच में विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (एमआई) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ एमआई ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा है। मुंबई इंडियंस 10 में से 3 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9 में से 7 मैच गंवा दिए हैं। यह टीम सबसे अंतिम पायदान पर है।
एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 228 रन
सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए। इस टीम को जोश इंग्लिस और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 2.3 ओवरों में 29 रन की साझेदारी की।
निकोलस पूरन ने खेली 21 गेंदों में 63 रनों की आतिशी पारी
जोश 5 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मार्श ने निकोलस पूरन के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 94 रन जुटाकर टीम को 123 के स्कोर तक पहुंचाया। निकोलस 21 गेंदों में 8 छक्कों और 1 चौके के साथ 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि मार्श ने 25 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 44 रन की पारी खेली।
हिम्मत सिंह ने खेली 40 रनों की नाबाद पारी
यहां से एडेन मार्करम ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान ऋषभ पंत (15) के साथ 23 रन, जबकि हिम्मत सिंह के साथ 47 गेंदों में 68 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। मार्करम 31 रन बनाकर नाबाद रहे। हिम्मत सिंह ने 40 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से कॉर्बिन बॉश ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि एएम गजनफर, विल जैक्स और रघु शर्मा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
एमआई के लिए रिकेल्टन ने 83, रोहित ने खेली 84 रनों की धुआंधार पारी
इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 18.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। लंबे वक्त बाद मैदान पर वापसी कर रहे रोहित शर्मा ने रयान रिकेल्टन के साथ पहले विकेट के लिए दमदार साझेदारी करते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया। दोनों खिलाड़ियों ने 10.5 ओवरों में 143 रन जुटाए। रिकेल्टन 32 गेंदों में 8 छक्कों और 6 चौकों के साथ 83 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 19 गेंदों में 34 रन जुटाए। रोहित ने 44 गेंदों में 84 रन बनाए। उनकी इस पारी में 7 छक्के और 6 चौके शामिल रहे।
नमन धीर-विल जैक्स ने 8 गेंदें शेष रहते दिलाई एमआई को जीत
तिलक वर्मा 11 रन, जबकि हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में एमआई की कमान संभाल रहे सूर्यकुमार यादव ने 12 रन टीम के खाते में जोड़े। एमआई ने 17.4 ओवरों में 213 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खो दिया था, जिसके बाद नमन धीर (नाबाद 23) ने विल जैक्स (नाबाद 10) के साथ मिलकर टीम को 8 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से मणिमारन सिद्धार्थ ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने 1-1 विकेट हासिल किया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09