Indian Premier League : टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने चुनी पहले गेंदबाजी, बुमराह की कप्तानी में आज खेलेगी एमआई, टीम में बदलाव के साथ जीत दर्ज करने उतरीं हैं दोनों टीमें
खबर सार :-
आईपीएल 2026 के 58वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। इस मैच में एमआई की कप्तानी जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या व सूर्यकुमार की अनुपस्थिति में बुमराह को कप्तानी का दायित्व सौंपा गया है। इस मैच में पंजाब की टीम तीन बदलाव के साथ उतरी है। प्लेइंग इलेवन में हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह उमरजई को शामिल किया गया है।
खबर विस्तार : -
Indian Premier League : आईपीएल 2026 का 58वां मैच पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। एमआई के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में बुमराह इस मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं।
हम कुछ टीमों को थोड़ी मुश्किल में डालना चाहते हैं
टॉस जीतने के बाद बुमराह ने कहा, "हमने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। हम जितना हो सके, उतना अच्छा करना चाहते हैं। हमारे पास अभी तीन मैच बाकी हैं और हम उनका मजा लेना चाहते हैं। शायद कुछ टीमों को थोड़ी मुश्किल में डालना चाहते हैं। निजी कारणों से सूर्या यहां नहीं हैं और अल्लाह भी टीम में नहीं हैं। बुमराह ने मुस्कुराते हुए कहा कि मुझे नहीं पता था कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी से पहले मैं भारत का टेस्ट कप्तान बन जाऊंगा।
हम भी पहले गेंदबाजी ही करते-श्रेयस अय्यर
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। विकेट थोड़ा सूखा लग रहा है। अभी भी पता नहीं कि पिच कैसा खेलेगी, इसलिए हम बस इसे लेकर सकारात्मक सोच रहे हैं। हमें यह सोचना बंद कर देना चाहिए कि क्या गलत हुआ है। हमें अच्छी फॉर्म में रहने और सकारात्मक सोच रखने पर ध्यान देना होगा। हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह उमरजई टीम में आए हैं।
अंकतालिका में चौथे स्थान पर है पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स 11 मैचों में 13 अंक के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। पंजाब पिछले 4 मैच लगातार हार कर मुश्किल में है। ऐसे में प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने की संभावना को मजबूत रखने के लिए पंजाब को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। एमआई प्लेऑफ की दौर से बाहर हो चुकी है। टीम 11 मैचों में 3 जीत के साथ नौवें नंबर पर है। एमआई के लिए जीत सिर्फ उसके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी।
पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन : रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराह (कप्तान), रघु शर्मा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09