Indian Premier League 2026 : प्लेऑफ की धूमिल उम्मीदों को फिर से जगाने उतरेंगी मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स, वानखेड़े में होगा मुकाबला
खबर सार :-
आईपीएल 2026 सीजन में सबसे निचले पायदान पर रहने वाली दो टीमें सोमवार को आमने-सामने होंगी। वानखेड़े स्टेडियम में यह मुकाबला मुंबई इंडियंस व लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जगाने के मकसद से मैदान पर उतरेंगी। एलएसजी जहां अपने बल्लेबाजों की असफलताओं से जूझ रही है तो एमआई के प्रमुख खिलाड़ियों का प्रदर्शन अब तक फीका रहा है।
खबर विस्तार : -
Indian Premier League 2026 : मुंबई इंडियंस (एमआई) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 47वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धूमिल होती उम्मीदों को फिर से जगाने के लिए बेताब हैं।
सीजन के सबसे निचले पायदान पर मौजूद टीमों के बीच मुकाबला
यह मुकाबला सीजन की सबसे निचले पायदान पर मौजूद टीमों के बीच है। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स 8 में से 6 मकाबले गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर मौजूद है। ये टीम लगातार पांच हार से जूझ रही हैं। उनकी सबसे ताजा शिकस्त कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली दिल तोड़ने वाली हार है।
बल्लेबाजों की असफलताओं से जूझ रही है एलएसजी
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी टीम को मुख्य रूप से बल्लेबाजी में बार-बार मिल रही असफलताओं के कारण संघर्ष करना पड़ा है, जबकि उनके गेंदबाजों ने सराहनीय प्रयास किए हैं। अपने पिछले मुकाबले में, मोहसिन खान की शानदार गेंदबाजी बेकार चली गई, जबकि निकोलस पूरन से जुड़ा एक विवादास्पद सुपर ओवर का फैसला टीम को भारी पड़ा।
प्रमुख खिलाड़ियों की असफलता से एमआई का प्रदर्शन फीका
मुंबई इंडियंस ने 9 में से 7 मैच गंवा दिए हैं। यह टीम 9वें पायदान पर है। एमआई इस मुकाबले में लगातार तीन हार के बाद उतरेगी, जिसमें हाल ही में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 8 विकेट की करारी हार भी शामिल है। मुंबई का अभियान प्रमुख खिलाड़ियों जैसे जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या के लगातार बदलते प्रदर्शन के कारण प्रभावित हुआ है।
सवालों के घेरे में आई हार्दिक की कप्तानी
हार्दिक की कप्तानी भी अब सवालों के घेरे में आ गई है। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी से टीम कमजोर पड़ती नजर आ रही है, जिससे अब टीम के पास आगे बढ़ने के लिए गलतियों की गुंजाइश बहुत कम बची है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं, इनमें 6 मैच एलएसजी ने जीते, जिसमें वानखेड़े स्टेडियम में मिली दो जीत भी शामिल हैं।
मुंबई इंडियंस की टीम : हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, केशव महाराज, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।
लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम : ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्करम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्त्जे, नमन तिवारी, मयंक यादव और मोहसिन खान।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27