IPL 2026 Points Table: लगातार दो जीत के साथ प्वइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंचा पंजाब, मुंबई टॉप-4 से बाहर
खबर सार :-
IPL 2026 Points Table: शुक्रवार खेले गए रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सीएसके को 5 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। जबकि मुंबई टॉप से बाहर हो गई। आइए देखते हैं कि बाकी 9 टीमें पॉइंट्स टेबल में कहां खड़ी हैं।
खबर विस्तार : -
IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन का सातवां मैच शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सीएसके को 5 विकेट से हरा दिया। यह इस सीजन में पंजाब की दूसरी जीत थी, जो उसने अपने दूसरे ही मैच में हासिल की। इस जीत के साथ पंजाब पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। आइए देखते हैं कि बाकी 9 टीमें पॉइंट्स टेबल में कहां खड़ी हैं।
IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स टॉप पर पहुंची
- पंजाब किंग्स (PBKS) 2 मैचों में 2 जीत के साथ पहले स्थान पर
- राजस्थान रॉयल्स (RR) 1 मैच में 1 जीत के साथ दूसरे स्थान पर
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 1 मैच में 1 जीत के साथ तीसरे स्थान पर
- दिल्ली कैपिटल्स (DC) 1 मैच में 1 जीत के साथ चौथे स्थान पर
- मुंबई इंडियंस (MI) 1 मैच में 1 जीत के साथ पांचवें स्थान पर
- सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 2 मैचों में 1 जीत के साथ छठे स्थान पर
- गुजरात टाइटन्स (GT)- सातवें स्थान पर
- लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)- आठवें स्थान पर
- कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)- नौवें
- चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)- दसवें
CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने सीएसके को 5 विकेट से हराया
बता दें कि पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) में टीमों की रैंकिंग उनके जीत-हार के रिकॉर्ड के अलावा, उनके नेट रन रेट के आधार पर तय की जाती है। सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच की बात करें तो, पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फ़ैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, CSK ने 5 विकेट के नुकसान पर कुल 209 रन बनाए, जिसमें आयुष म्हात्रे के 73 रन, शिवम दुबे के 45 रन और सरफ़राज़ खान के 32 रनों का अहम योगदान रहा। पंजाब ने 18.4 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाकर, 5 विकेट से मैच जीत लिया; इसमें प्रियांश आर्य के 39, प्रभसिमरन के 43 और कप्तान श्रेयस अय्यर के 50 रनों का योगदान रहा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27