RCB vs MI IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में रविवार को में दो जबरदस्त मैच खेले गए। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को मात दी। इस जीत के साथ, आरसीबी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। जबकि मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुक़सान पर 166 रन बनाए। मुंबई की तरफ़ से तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 42 गेंदों में 57 रनों की जोरदार पारी खेली। जबकि नमन धीर ने 32 गेंदों में 47 रनों का योगदान दिया। वहीं 167 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया। RCB की जीत के हीरो क्रुणाल पांड्या रहे, जिन्होंने 46 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि गेंदबाज़ी के मोर्चे पर भुवनेश्वर कुमार ने सिर्फ़ 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
जीत के साथ बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। जबकि आरसीबी की जीत से सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) को तगड़ झटका लगा है, जिससे टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर खिसक गई है। SRH के भी कुल 14 पॉइंट्स हैं, लेकिन RCB का नेट रन रेट बेहतर है। गुजरात टाइटंस फ़िलहाल 14 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, पंजाब किंग्स 13 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर आ गई है।
जबकि आरसीबी के हाथों हार के साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई है। मुंबई टूर्नामेंट के अपने 11वें मैच में आठवीं हार का सामना करना पड़ा। इस बीच, रविवार को खेले गए पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया। LSG ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 203 रन बनाए। जोश इंग्लिस ने टीम के लिए एक तूफ़ानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने सिर्फ़ 33 गेंदों पर 85 रन बनाए। हालांकि CSK ने 19.2 ओवरों में 204 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। टीम के लिए उर्विल पटेल ने 23 गेंदों में 65 रनों की एक ज़ोरदार पारी खेली। जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 गेंदों पर 42 रनों का योगदान दिया।
|
CSK के हाथों हार के साथ ही, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी प्लेऑफ़ के दरवाज़े बंद हो गए हैं। लखनऊ को अपने 11वें मैच में आठवीं हार का सामना करना पड़ा। इसके विपरीत, इस जीत के साथ ही CSK 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। सीएसके की जीत का राजस्थान रॉयल्स पर बुरा असर पड़ा है और वह खिसककर छठे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) सातवें स्थान पर बनी हुई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है।
अन्य प्रमुख खबरें
DC vs KKR: फिन एलन का तूफानी शतक, दिल्ली को रौंदकर केकेआर ने अंकतालिका में लगाई लंबी छलांग
BAN vs PAK 1st Test Live Score: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट, जानें कहां और कैसे देखें मैच
Suryakumar Yadav: शादी के 10 साल बाद पिता बने सूर्यकुमार यादव, शेयर की लाडली की पहली झलक
LSG vs RCB Live: मार्श का तूफानी शतक, एलएसजी ने आरसीबी को दिया 209 रनों का लक्ष्य