IPL 2026: SRH-RCB के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में मची खलबली, तूफानी गेंदबाज शुरुआती फेज से बाहर
खबर सार :-
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में हलचल मच गई है, क्योंकि टीम का 11.75 करोड़ का गेंदबाज़ शुरुआती मैच नहीं खेल पाएगा। ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले यह खिलाड़ी टूर्नामेंट के शुरुआती दौर से बाहर होने वाले तीसरे 'कंगारू' गेंदबाज़ बन गए हैं।
खबर विस्तार : -
IPL 2026 Delhi Capitals: क्रिकेट का सबसे बड़ा त्योहार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 28 मार्च से शुरू होने वाला है। हालांकि आईपीएल के नए सीजन के शुरू होने से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH)और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खेमों में खलबली मच गई है। क्योंकि टीम के मुख्य तेज गेंदबाज शुरुआती फेज से बाहर हो गए है। ये मैच विनर गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया की मजबूत तिकड़ी के तौर पर जाने जाते हैं। इस तिकड़ी में पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड और मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) शामिल हैं। ये तीनों ही IPL 2026 के शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे। जिसके बाद इन तीनों टीमों को ज़बरदस्त झटका दिया है।
IPL 2026: रफ्तार के सौदागर मिचेल स्टार्क शुरुआती फेज से बाहर
हाल ही में यह पुष्टि हुई थी कि पैट कमिंस और जोश हेज़लवुड अपनी-अपनी आईपीएल फ्रेंचाइज़ी के लिए शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे। अब, दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए भी निराशाजनक खबर आई है। टीम के मुख्य तेज़ गेंदबाज़ ऑस्ट्रेलियाई मिचेल स्टार्क भी सीज़न के शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने पुष्टि की है कि तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क टूर्नामेंट की शुरुआत में उपलब्ध नहीं होंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, 36 वर्षीय स्टार्क काम के भारी बोझ के कारण IPL के सभी मैच नहीं खेलेंगे, क्योंकि उन्होंने पिछले 12 महीनों में टेस्ट क्रिकेट में किसी भी अन्य तेज गेंदबाज़ की तुलना में ज़्यादा गेंदें फेंकी हैं।
दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका
स्टार्क (Mitchell Starc) के बाहर होने से अक्षर पटेल की अगवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स को टूर्नामेंट में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सच कहूं तो, स्टार्क की गैरमौजूदगी को दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि टीम शुरुआती ओवरों में नई गेंद से बढ़त दिलाने के लिए उन पर ही निर्भर थी। वह दुनिया के उन चुनिंदा तेज गेंदबाज़ों में से एक हैं जो पावरप्ले और डेथ ओवर, दोनों में ही मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखते हैं।
दिल्ली ने स्टार्क को 11.75 करोड़ में खरीदा
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए स्टार्क कितने अहम खिलाड़ी है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 11.75 करोड़ की भारी भरकम रकम में खरीदा था। पिछले सीज़न में, उन्होंने 11 मैचों में कुल 14 विकेट चटकाए थे। हालांकि उनका इकॉनमी रेट 10 से ऊपर रहा, लेकिन बड़े मैचों में असर डालने की उनकी काबिलियत टीम के लिए बेहद कीमती साबित हुई है।
SRH और RCB को भी बड़ा झटका
बात सिर्फ़ स्टार्क तक ही सीमित नहीं है; पैट कमिंस और जोश हेज़लवुड भी शुरुआती मैचों के दौरान अपनी-अपनी फ्रेंचाइज़ियों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। कमिंस सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते हैं। हैदराबाद ने हाल ही में घोषणा की है कि पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कप्तानी करेंगे। जबकि अभिषेक शर्मा ऑरेंज आर्मी के उप-कप्तान होंगे। वहीं हेज़लवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा हैं; इसका मतलब है कि इन दोनों टीमों को भी शुरुआती दौर में ही एक बड़ा झटका लगेगा।
गौरतलब है कि IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने तेज़ गेंदबाज़ों को लेकर कोई भी जोखिम उठाने को तैयार नहीं है, और यही वजह है कि वह उनकी वापसी में किसी भी तरह की जल्दबाज़ी करने से बच रहा है। ऑस्ट्रेलिया का आगे का शेड्यूल काफ़ी व्यस्त है और वह यह सुनिश्चित करने के लिए उत्सुक है कि उसके मुख्य खिलाड़ी पूरी तरह फ़िट रहें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09