DC vs PBKS Live Score: दिल्ली ने पंजाब के सामने रखी 265 रनों की चुनौती, केएल राहुल ने खेली 152 रनों की ऐतिहासिक पारी
खबर सार :-
IPL 2026 DC vs PBKS Live Score: केएल राहुल की ऐतिहासिक पारी की मदद से दिल्ली ने पंजाब किंग्स के सामने 265 रनों का टारगेट रखा है। राहुल इस मैच में तूफानी शतक जड़कर कई आईपीएल रिकॉर्ड तोड़े। उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ा और क्रिस गेल के शतकों की बराबरी की।
खबर विस्तार : -
DC vs PBKS Live Score IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 35वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए 265 रनों की चुनौती रखी है। डीसी को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में केएल राहुल ( KL Rahul ) और नितीश राणा की जोड़ी का हाथ रहा, जिन्होंने दूसरे विकेट के लिए 220 रन की साझेदारी की। केएल राहुल ने 152 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। जबकि नितीश राणा 91 रन बनाएं। हालांकि वह अपने शतक से चुक गए।
DC vs PBKS Live Score: राहुल-नितीश के बीच 220 रनों की साझेदारी
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने सीज़न का लगातार सातवां टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। दिल्ली के लिए पारी का आगाज केएल राहुल और पथुम निसांका ने की। हालांकि, निसांका इस मैच में भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, राहुल और नीतीश राणा ने मिलकर तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इस जोड़ी ने चौकों और छक्कों की झड़ी लगा दी। नीतीश राणा और राहुल ने 95 गेंदों में 220 रनों की विशाल साझेदारी की।
KL Rahul ने खेली 152 रनों की ऐतिहासिक पारी
राहुल ने 15वें ओवर में अपना शतक पूरा किया, और यह उपलब्धि सिर्फ 47 गेंदों में हासिल की। जबकि राणा ने 44 गेंदों में 91 रन बनाए बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए। राहुल (KL Rahul) एक छोर पर डटे रहे। राहुल ने 67 गेंदों में 152 रनों की नाबाद पारी खेली। राहुल ने अपनी पारी के दौरान 16 चौके और 9 छक्के जड़े। जिससे दिल्ली अपने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर कुल 264 रन बनाने में सफल रही। पंजाब किंग्स की ओर से, ज़ेवियर बार्टलेट और अर्शदीप सिंह दोनों ने एक-एक विकेट लिया। दिल्ली कैपिटल्स ने IPL इतिहास सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। वहीं केएल राहुल आईपीएल के इतिहास में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09