Indian Premier League : शतकीय पारियां भी नहीं जीत की गारंटी, 5 प्लेयरों के शतक के बाद भी टीमों को मिली हार, सिर्फ संजू ही कर पाए कमाल
खबर सार :-
टी20 में किसी प्लेयर के शतक लगाने से उस टीम की जीत सुनिश्चित माना जाता है। आईपीएल 2026 में यह मिथक टूटा है। इस सीजन में शतक लगाने वाले प्लेयरों की टीमें ज्यादा संख्या में हारी हैं। सीएसके के संजू सैमसन ने दो बार शतकीय पारी खेली, एमआई के तिलक वर्मा, एसआरएच के अभिषेक शर्मा ने शतक लगाया तो उनकी टीमों को जीत मिली। 5 अन्य प्लेयरों के शतक के बाद भी उनकी टीमों को हार का सामना करना पड़ा।
खबर विस्तार : -
Indian Premier League : टी20 में शतक लगाना बड़ी उपलब्धि माना जाता है। किसी बल्लेबाज ने अगर टी20 मुकाबले में शतक लगा दिया, तो उसकी टीम की जीत सुनिश्चित मानी जाती है, लेकिन आईपीएल 2026 में ऐसा होता नहीं दिख रहा है। इस सीजन में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की टीमें जीती हैं, लेकिन ऐसे बल्लेबाजों की संख्या ज्यादा है जिनके शतक उनकी टीम को जीत नहीं दिला सके।
9 शतकों में सिर्फ 4 बार ही जीती टीमें
आईपीएल 2026 में 29 अप्रैल तक 41 मैच खेले गए। इन 41 मैचों में 9 शतकीय पारियां आई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 2, सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 1, मुंबई इंडियंस के तीन बल्लेबाजों तिलक वर्मा, क्विंटन डिकॉक और रयान रिकल्टन ने 1-1, दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल ने 1, गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने 1 और राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने 1 शतक लगाया है। कुल 9 शतकों में सिर्फ 4 बार ही ऐसा हुआ है जब टीमें जीती हैं। 5 बार शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की टीम हारी है।
संजू, तिलक, अभिषेक के शतक से टीमों को मिली जीत
सीएसके के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने सीजन में 2 शतक (दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस) लगाए हैं। दोनों मैचों में सीएसके को जीत मिली है। मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाया था। मुंबई को इस मैच में जीत मिली थी। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक लगाया था और इस मैच में उनकी टीम को जीत मिली थी।
राहुल की करियर की श्रेष्ठ पारी भी डीसी को नहीं दिला पाई जीत
मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने पंजाब किंग्स और रयान रिकल्टन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया था, लेकिन दोनों ही मैचों में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के लिए केएल राहुल ने अपने करियर की श्रेष्ठ पारी (152 रन) खेली थी, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली गई यह पारी डीसी के काम नहीं आई और टीम को रिकॉर्ड हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ शतक लगाया, लेकिन उनकी टीम हारी। क्रिकेट की दुनिया में सेनसेशन बन चुके राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने एसआरएच के खिलाफ शतक लगाया था, लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09