IND W vs AUS W : भारतीय महिलाओं ने घर में घुसकर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड, 2-1 से टी20 सीरीज पर किया कब्जा
खबर सार :-
India Women vs Australia Women T20 Series : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने T20 सीरीज़ के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम ने सीरीज़ पर भी कब्ज़ा कर लिया।
खबर विस्तार : -
AUS W vs IND W T20 : भारतीय महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिलाओं के बीच शनिवार को एडिलेड ओवल में तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया। इसी के साथ ही भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में कोई सीरीज जीती है। इससे पहले तक भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया में तीनों फॉर्मेट में कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीत पाई थी। भारत ने सिडनी में खेले गए T20 सीरीज़ के पहले मैच को डकवर्थ-लुईस मेथड के आधार पर 21 रन से जीता था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने कैनबरा में 19 रन से जीत हासिल कर सीरीज़ बराबर कर ली थी।
AUS W vs IND W Live : मंधाना-जेमिमा ने जड़े अर्धशतक
इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 176 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। भारत को शेफाली वर्मा (7) के सिर्फ़ 19 रन पर आउट होने से झटका लगा, जिसके बाद स्मृति मंधाना ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 82 गेंदों पर 121 रन की पार्टनरशिप की और टीम को 140 के स्कोर तक पहुंचाया।
मंधाना 55 गेंदों पर 82 रन बनाकर आउट हुईं, जिसमें 3 छक्के और 8 चौके शामिल थे, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 46 गेंदों पर 59 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल थे। इसके अलावा ऋचा घोष ने टीम के लिए 18 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम के लिए एनाबेल सदरलैंड ने सबसे ज़्यादा दो विकेट लिए, जबकि किम गार्थ और सोफी मोलिनक्स ने 1-1 विकेट लिया।
श्रेयंका और चरणी के जाल में फंसी कंगारू टीम
जवाब में ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। मेजबान टीम को जॉर्जिया वोल (10) के 19 रन पर आउट होने पर झटका लगा, जिसके बाद उसने 63 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। यहां से फोबे लिचफील्ड (26) ने एश्ले गार्डनर के साथ चौथे विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी की और टीम को 98 के स्कोर तक पहुंचाया, जिसके बाद गार्डनर ने जॉर्जिया वेयरहैम (12) के साथ 35 रन और एनाबेल सदरलैंड (14) के साथ 30 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन ये प्रयास नाकाफी रहे। एश्ले गार्डनर 45 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुईं। भारत की तरफ से श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने 3-3 विकेट लिए, जबकि अरुंधति रेड्डी ने 2 विकेट लिए। रेणुका ठाकुर को 1 विकेट मिला।
AUS W vs IND W: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI
जॉर्जिया वोल, फोबे लिट्चफील्ड, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एलीसे पेरी, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, ग्रेस हैरिस, किम गार्थ, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), डार्सी ब्राउन, जॉर्जिया वेयरहैम।
AUS W vs IND W: भारत की प्लेइंग XI
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर)।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09