IND vs WI T20: लखनऊ में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड व पिच रिपोर्ट
खबर सार :-
India vs West Indies 1st T20I : भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज समाप्त हो गई है। अब दोनों देशों के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज में श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे और टीम बदली-बदली नजर आएगी।
खबर विस्तार : -
India vs West Indies 1st T20: वनडे सीरीज के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। ODI सीरीज 2-1 से जीतने के बाद टीम इंडिया की नजर अब टी20 सीरीज पर हैं। सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर मंगलवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, वहीं वेस्टइंडीज टीम की कमान शाई होप के हाथों में होगी। इस सीरीज से पहले, आइए वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के T20 रिकॉर्ड और दोनों टीमों के स्क्वाड व पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
शानदार लय में भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम शानदार लय में है। टीम इंडिया ने हाल ही में 2026 एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता है। अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में तूफानी अर्धशतक लगाया था। हालांकि, एशियाई खेलों के दौरान वैभव और संजू सैमसन का बल्ला खामोश रहा था। ये दोनों आक्रामक बल्लेबाज इस सीरीज में अपनी काबिलियत साबित करने के लिए उत्सुक होंगे। तिलक वर्मा ने भी एशियाई खेलों के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 51 रनों की पारी खेली थी।
हालांकि, टीम की गेंदबाजी में अनुभव की कमी दिख रही है। अर्शदीप सिंह तेज़ गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे, और उन्हें प्रिंस यादव और मयंक यादव का साथ मिलेगा। दूसरी ओर, वनडे सीरीज़ में भारत को कड़ी टक्कर देने के बाद वेस्ट इंडीज़ T20 सीरीज़ में अपनी ताकत दिखाना चाहेगी।
वेस्टइंडीज के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
कैरेबियाई टीम शेरफेन रदरफोर्ड, शिमरोन हेटमायर और रोमारियो शेफर्ड जैसे खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। शाई होप वनडे में दिखाए अपने बेहतरीन फ़ॉर्म को इस फॉर्मेट में भी जारी रखने की कोशिश करेंगे। वेस्ट इंडीज को T20 सीरीज में अपने गेंदबाजों से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
ये भी पढ़ेंः- Asian Games में भारत ने दूसरी बार जीता क्रिकेट का गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया
भारत-वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2009 से अब तक कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं; इनमें से भारत ने 20 जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने 10 में जीत हासिल की है। एक मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ। वहीं भारत की धरती पर वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। यहां भारत-वेस्टइंडीज के बीच कुल 11 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें टीम इंडिया ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि मेहमान टीम सिर्फ 2 मैच ही जीत सकी है।
दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हुआ था, जिसमें टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी। हालांकि, उस मैच में कैरेबियाई टीम ने भारत को कड़ी टक्कर दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने अपने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 195 रन बनाए, लेकिन भारत ने चार गेंदें बाकी रहते हुए सफलतापूर्वक लक्ष्य हासिल कर लिया था।
- कुल मैच: 31
- भारत ने जीते: 20 मैच
- वेस्ट-विंडीज ने जीते: 10 मैच
- बेनतीजा रहा: 1 मैच
गेंदबाजों की मददगार है इकाना की पिच
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच काली और लाल मिट्टी के मिश्रण से बनी है। अगर बल्लेबाज थोड़ा धैर्य रखकर खेलें, तो वे यहां बड़ा स्कोर बना सकते हैं। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में अच्छी मूवमेंट मिलती है, जबकि गेंद पुरानी होने पर स्पिनर ज़्यादा असरदार हो जाते हैं। पिच धीमी है और इस पर उछाल कम रहता है, जिससे दोनों तरह के गेंदबाजों को फायदा मिलता है।
IND vs WI 1st T20 : कब कहां और कैसे देखें लाइव मैच
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार 6 अक्टूबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले यानी 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे।
भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव देख सकते हैं। जबकि ऑनलाइन टी20 मैचों का लुत्फ आप JioHotstar की ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं। वहीं फ्री में आप IND vs WI टी20 मुकाबलों का लुत्फ DD Sports पर उठा सकते हैं।
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज का शेड्यूल
- 6 अक्टूबर 2026: पहला टी-20- भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम, लखनऊ
- 9 अक्टूबर 2026: दूसरा टी-20- जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची
- 11 अक्टूबर 2026: तीसरा टी-20- होलकर स्टेडियम, इंदौर
- 14 अक्टूबर 2026: चौथा टी-20- राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
- 17 अक्टूबर 2026: पांचवां टी-20- एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारतः श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव और मयंक यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीजः शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्डे, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, अकेल हुसैन, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, क्वेंटिन सैम्पसन।
ये भी पढ़ेंः- Kuldeep Yadav: वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
अन्य प्रमुख खबरें
-
वेस्टइंडीज सीरीज में धमाल मचाने वाले कुलदीप यादव को मिला खास मेडल
2026-10-04
-
IND vs WI : वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीता आखिरी वनडे, भारत ने 2-1 से नाम की सीरीज
2026-10-03
-
PAK vs IND Asian Games 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
2026-10-03
-
India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का टारगेट
2026-10-03
-
SL vs BAN: बांग्लादेश को रौंदकर श्रीलंका ने एशियन गेम्स में जीता ब्रॉन्ज
2026-10-03
-
Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने अधूरे सपने के साथ लिया संन्यास
2026-10-02
-
डरबन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में हार्पर-मैडिनसन शामिल
2026-10-02
-
Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान में गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2026-10-01
-
गिल ने 223 रन बनाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, भारत ने चेज किया बड़ा लक्ष्य
2026-10-01
-
वेस्टइंडीज ने वनडे में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, 3 बल्लेबाजों ने ठोका शतक
2026-09-30
-
IND vs WI 2nd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज, जॉन कैंपबेल ने जड़ा तूफानी शतक
2026-09-30
-
Asian Games 2026: सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका में होगी भिड़ंत
2026-09-29
-
एक देश की धरती पर सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Virat Kohli
2026-09-28
-
IND vs WI 1st ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, नमन धीर ने किया डेब्यू
2026-09-27
-
Virat Kohli ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा
2026-09-26