IND vs PAK: महामुकाबले में भारत की पहले बल्लेबाजी, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दोनों कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ
खबर सार :-
टी T20 वर्ल्ड कप 2026 का वो मैच जिसका सबको इंतज़ार था, अब शुरू हो गया है। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टक्कर हो रही है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया। टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव और आगा ने हाथ नहीं मिलाया।
खबर विस्तार : -
India vs Pakistan Live Score T20 World Cup 2026 : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने हाई वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस महामुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI में दो बड़े बदलाव किए। संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया गया। जबकि पाकिस्तानी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं टॉस के दौरान एक बार फिर सूर्यकुमार यादव और आगा ने हाथ नहीं मिलाया। पिछले साल एशिया कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में लिया गया था।
IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का दबदबा
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल आठ मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। इस दौरान भारत ने सात मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 2021 में सिर्फ एक मैच जीता। टी20 इतिहास में दोनों देशों के बीच कुल 16 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 12 और पाकिस्तान ने तीन जीते हैं। भारत ने अब तक आर. प्रेमदासा स्टेडियम में 15 मैच खेले हैं, जिसमें 11 में जीत मिली है। भारत इस मैदान पर सिर्फ चार मैच हारा है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2012 में टीम इंडिया ने यहां पांच मैच खेले थे, जिनमें से चार जीते थे और एकमात्र हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी।
IND-PAK Live Score: मैच पर बारिश का साया
इस इंडिया-पाकिस्तान मैच के दौरान बारिश की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यहां स्पिनर्स को काफी मदद मिल सकती है। इंडियन टीम अभी ग्रुप A पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। टीम इंडिया ने अपना पहला मैच USA के खिलाफ 29 रन से जीता था। इसके बाद उन्होंने नामीबिया के खिलाफ मैच 93 रन से जीता था। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने अपना पहला मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन विकेट से जीता था और फिर अगले मैच में USA को 32 रन से हराया था। वे अभी ग्रुप A पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर हैं।
India Vs Pakistan Playing XI: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
India Playing XI: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती ।
Pakistan Playing XI: साहिबज़ादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, उस्मान तारिक, अबरार अहमद ।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09