IND vs ENG U-19 Final : भारत छठी बार बना अंडर-19 विश्व चैंपियन, फाइनल में अंग्रेजों को 100 रनों से रौंदा
खबर सार :-
India vs England U19 World Cup Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता। भारतीय टीम शानदार फॉर्म में थी और उसने एक भी मैच नहीं हारा।
खबर विस्तार : -
IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 : भारत बनाम इंग्लैंड के बीच शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अंडर 19 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक मैच में भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने 15 छक्कों और 15 चौकों की मदद से 175 रनों की यादगार पारी खेली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत को पहला झटका सिर्फ 20 रन के स्कोर पर लगा जब एरॉन जॉर्ज (9) आउट हो गए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 142 रन जोड़े, जिससे टीम को मजबूत नींव मिली।
IND vs ENG U-19 Final : वैभव ने खेली 175 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी
म्हात्रे 51 गेंदों में 53 रनों की कप्तानी पारी खेली। इसके बाद सूर्यवंशी ने वेदांत त्रिवेदी के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 89 रन जोड़े, जिससे भारत का स्कोर 251 तक पहुंच गया। वैभव (Vaibhav Suryavanshi) 80 गेंदों में 15 चौकों और 15 छक्कों की मदद से 175 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा विहान मल्होत्रा 30, अभिज्ञान कुंडू ने 40 रनों की पारी खेली। आखिरी ओवरों में कनिष्क चौहान ने 37 रनों की नाबाद पारी खेली, जिससे भारत का स्कोर 411/9 तक पहुंच गया। विपक्षी टीम की ओर से जेम्स मिंटो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट लिए। मैनी लम्सडेन ने एक विकेट लिया।
IND vs ENG Final : 311 रन बनाकर सिमट गया इंग्लैंड
जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम ने 19 रन के स्कोर पर जोसेफ मूर्स (17) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद, बेन डॉकिन्स और बेन मेयस ने पारी को संभालने की कोशिश की और दूसरे विकेट के लिए 74 रन की पार्टनरशिप की। मेयस 28 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें 2 छक्के और 7 चौके शामिल थे। इसके बाद डॉकिन्स ने थॉमस रेव के साथ तीसरे विकेट के लिए 49 रन और कैलेब फॉकनर के साथ चौथे विकेट के लिए 32 रन जोड़े।
IND vs ENG Final : कैलेब फॉल्कनर की मेहनत गई बेकार
इंग्लैंड ने 20.4 ओवर में 174 रन पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया, और 21.6 ओवर तक स्कोर 177/7 हो गया था। इस पॉइंट से कैलेब फॉल्कनर (Caleb Falconer) ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 67 गेंदों में 7 छक्के और 9 चौकों की मदद से 115 रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके। भारत के लिए RS अंबरीश ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट लिए। दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट लिए । जबकि एक विकेट म्हात्रे को मिला।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27