IND W vs SA W: साउथ अफ्रीका ने पहले टी20 में भारत को 6 विकेट से हराया, कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने जड़ी फिफ्टी
खबर सार :-
IND W vs SA W 1st T20I: दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज़ की शुरुआत जीत के साथ की है। डरबन में खेले गए इस मैच में मेज़बान टीम ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने कुल 158 रन बनाए, इस लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट की 51 रनों की पारी की बदौलत आसानी से हासिल कर लिया।
खबर विस्तार : -
IND W vs SA W 1st T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीकी महिला टीम के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज़ का पहला मैच शुक्रवार को डरबन में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत द्वारा दिए गए 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 19.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। साउथ अफ्रीका के लिए लौरा वोल्वार्ड्ट (laura wolvaardt) ने शानदार कप्तानी पारी खेली। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने 5 मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है।
IND W vs SA W: शेफाली-मंधाना ने टीम को दिलाई तेज शुरुआत
टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शुरुआती 5 ओवरों में पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। वर्मा 20 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हो गईं; उनकी इस पारी में 5 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनके आउट होने के तुरंत बाद, मंधाना भी 13 रन बनाकर चलती बनी। जब भारतीय टीम 2 विकेट के नुकसान पर 48 रन बनाकर मुश्किल में थी, तब जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर (harmanpreet kaur) ने पारी को संभालने की ज़िम्मेदारी ली। इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की। रोड्रिग्स 29 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हो गईं।
अर्धशतक से चुकी कप्तान हरमनप्रीत
हालांकि टीम इंडिया के निचले क्रम के बल्लेबाज़ों ने निराश किया। कोई भी कप्तान कौर को पर्याप्त सहयोग नहीं दे सका। हरमनप्रीत ने 33 गेंदों में 47 रन बनाकर नाबाद लौटीं। भारतीय टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 157 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका ने 3 विकेट लिए, तुमी सेखुखुने ने 2 और नॉनकुलुलेको म्लाबा ने 1 विकेट लिया।
लौरा वोल्वार्ड्ट की कप्तानी पारी
दक्षिण अफ्रीका ने 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। पारी की शुरुआत करते हुए कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 39 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल थे। वहीं एनेरी डर्कसेन 34 गेंदों में 44 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की। क्लो ट्रायोन भी 16 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की ओर से श्रेयंका पाटिल ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। अरुंधति रेड्डी और श्री चरण ने एक-एक विकेट मिला। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मैच रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27