IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में हरमन सेना को दी करारी शिकस्त, मंधाना पर भारी पड़ी मूनी की पारी
खबर सार :-
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले ODI में भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई।
खबर विस्तार : -
IND W vs AUS W 1st ODI: टी20 सीरीज के समापन के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम (Australia Women vs India Women) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। टी20 सीरीज़ में मिली करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के पहले मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हरा दिया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 215 रनों का टारगेट रखा था, जिसे उसने सिर्फ़ 4 विकेट खोकर 38.2 ओवर में हासिल कर लिया।
IND W vs AUS W : मंधाना-हरमनप्रीत की मेहनत गई बेकार
टॉस जीतकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (harmanpreet kaur) ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने उनके इस फैसले को गलत साबित कर दिया। स्कोरबोर्ड में कोई रन नहीं जुड़ा था कि ओपनर प्रतीक रावल (pratika rawal) बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। इसके बाद, टीम ने 25 रन पर शेफाली वर्मा का विकेट गंवा दिया। टीम का स्कोर अभी 50 रन के पार ही पहुंचा था कि ऑस्ट्रेलिया ने जेमिमा रोड्रिग्स को आउट कर दिया। यहां से भारत के लिए स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने 68 गेंदों पर 7 चौके लगाकर 58 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 84 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। दोनों टीम को बड़े स्कोर तक ले जाने की कोशिश की। मगर वो ऐसा नहीं कर पाई।
एश्ले गार्डनर ने की जबरदस्त गेंदबाजी
इसके अलावा काशवी गौतम (Kashvee Gautam) ने 44 गेंदों पर 43 रन और ऋचा घोष ने 38 गेंदों पर 23 रन का योगदान दिया। लेकिन बाकी खिलाड़ियों का सहयोग नहीं मिला । जिससे भारतीय महिला ने 48.3 ओवर में 214 रन बनकर आल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर जबरदस्त गेंदबाजी की। एश्ले गार्डनर भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़ी। उन्होंने अपने 7 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट झटके। जबकि मेगन शट ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा अलाना किंग, ताहलिया मैकग्राथ, डार्सी ब्राउन और सोफी मोलिनक्स ने एक-एक विकेट लिया।
एलिसा हीली और बेथ मूनी की तूफानी पारी
215 रनों के आसान टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की उनके ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने इसी स्कोर पर फोएबे लिचफील्ड और जॉर्जिया वॉल को खो दिया। एक समय ऐसा लगा कि भारतीय टीम वापसी करेगी, लेकिन फिर कप्तान एलिसा हीली (50), बेथ मूनी (Beth Mooney) 76, और एनाबेल सदरलैंड (नाबाद 48) की जबरदस्त पारियों ने ऑस्ट्रेलिया आसानी से जीत दिला दी। भारत के लिए, श्री चरणी ने दो विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा और क्रांति गौर ने एक-एक विकेट लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और अब अगला मैच जीतना भारतीय टीम के लिए बहुत जरूरी होगा। ज्ञात हो की भारतीय टीम ने विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल जीता था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27