'बाप तो बाप होता है...' भारत की महाविजय पर बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान पर कसा तंज
खबर सार :-
India vs Pakistan: भारत ने कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में जगह बनाई। इस मैच में ईशान किशन (77) और जसप्रीत बुमराह के शानदार प्रदर्शन ने जीत की अहम अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान 176 रन के टारगेट के जवाब में 114 रन पर आउट हो गया। जीत के बाद बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान पर तंज कसा है।
खबर विस्तार : -
India vs Pakistan Live Score : भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने होती हैं, तो रोमांच अपने चरम पर होता है। यह सिर्फ़ 22 गज का खेल नहीं है, बल्कि यह नर्व कंट्रोल और मानसिक फिटनेस का टेस्ट है। श्रीलंका के मैदान पर रविवार को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर धूल चटा दी। भारत की पाकिस्तान पर मिली शानदार जीत के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने बड़ा बयान दिया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा बाप तो बाप होता है।
India vs Pakistan : धीरेंद्र शास्त्री का पाकिस्तान पर तंज
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने कहा कि जैसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने दुश्मन को करारा जवाब दिया था, वैसे ही भारतीय खिलाड़ियों ने क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, “आखिर बाप तो बाप होता है,” और टीम इंडिया के प्रदर्शन की सराहना की। उनके इस बयान के बाद समर्थकों में खासा जोश देखा गया। उनके इस बयान ने समर्थकों में काफी जोश भर दिया।
बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि भारत चाहे किसी भी देश से हारे, उसे पाकिस्तान के खिलाफ जीतते रहना चाहिए। पाकिस्तानियों को चिंता हो रही होगी, लेकिन हम उनसे कहना चाहते हैं कि चिंता न करें, बाप तो बाप होता है।
भारत ने दिया था 176 रनों का लक्ष्य
मैच की बात करें तो टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। मुश्किल पिच पर ईशान किशन ने 40 बॉल में 77 रन धुआंधार पारी खेली। उन्होंने तिलक वर्मा (11) के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े। ईशान ने 27 बॉल में अपना हाफ सेंचुरी पूरा किया और पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। हालांकि, सैम अयूब ने 15वें ओवर में उन्हें बोल्ड कर भारत को बड़ा झटका दिया।
ईशान के बाद तिलक (25) और हार्दिक पांड्या (0) जल्दी आउट हो गए, जिससे स्कोर 126/4 हो गया। यहां से कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) ने संभलकर बल्लेबाजी की और टीम को 150 के पार पहुंचाया। आखिरी ओवर में दुबे और रिंकू सिंह ने शाहीन अफरीदी के खिलाफ 15 रन बनाकर भारत को 175 तक पहुंचाया। जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 रनों पर ढेर हो गई। भारतीय गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान ने पूरा तरह से सरेंडर कर दिया।
114 रन ही बना पाया पाकिस्तान
हार्दिक पांड्या ने पहले ही ओवर में साहिबज़ादा फरहान को चलता किया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने सैम अयूब और सलमान अली आगा को पवेलियन भेजा। फिर अक्षर पटेल ने बाबर आज़म को पावेलियन की राह दिखाई। पावरप्ले में ही पाकिस्तान ने अपने चार विकेट गंवा दिए थे और 18 ओवर तक पूरी टीम 114 रन पर आउट हो गई। भारत के लिए बुमराह (2/17) और हार्दिक (2/16) सबसे सफल गेंदबाज रहे। जबकि चक्रवर्ती ने भी दो विकेट झटके। टी20 वर्ल्ड कप में नौ मैचों में पाकिस्तान पर भारत की यह आठवीं जीत थी। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा।
India vs Pakistan : सुपर 8 में पहुंचा भारत
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर 8 में पहुंच गई है। भारत ने टूर्नामेंट का अपना पहला मैच USA के खिलाफ 29 रन से जीता था, इसके बाद नामीबिया को 93 रन से हराया था। अब भारतीय टीम अब अपना आखिरी लीग मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09