IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले पाक कप्तान सलमान आगा का बड़ा बयान, 'हैंडशेक' पर कही ये बात
खबर सार :-
IND vs PAK : पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने भारत के खिलाफ आने वाले मैच में खिलाड़ियों के हाथ मिलाने पर कमेंट किया है। उन्होंने कहा कि यह कल पता चलेगा। यह विवाद एशिया कप 2025 से शुरू हुआ है, जहां भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने की हिदायत दी गई थी। आगा ने मैच को अच्छे माहौल में खेलने की अपील की।
खबर विस्तार : -
IND vs PAK T20 World Cup 2026 : भारत बनाम पाकिस्तान के बीच आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 का हाई-वोल्टेज मुकाबला रविवार 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत-पाक महामुकाबले को लेकर लाखों क्रिकेट फैंस उत्साहित हैं। फैंस सोच रहे हैं कि क्या भारत और पाक के खिलाड़ी हमेशा की तरह मैच के बाद हाथ मिलाएंगे, या एशिया कप की तरह नो-हैंडशेक पॉलिसी लागू रहेगी। इस बीच पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने हैंडशेक को लेकर बड़ा बयान दिया है।
IND vs PAK T20 World Cup 2026: 'हैंडशेक' पर सलमान आगा का बयान
मैच से पहले शनिवार को हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Aga) से पूछा गया क्या पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीय प्लेयर्स से हाथ मिलाएंगे? उन्होंने इसका सीधा जवाब न देते हुए कहा, "आपको कल पता चल जाएगा।" उन्होंने साफ किया कि किसी भी हालत में खेल की भावना बनाए रखनी चाहिए। आगा ने कहा, "क्रिकेट सही भावना से खेला जाना चाहिए। मेरी पर्सनल राय मायने नहीं रखती, लेकिन क्रिकेट वैसे ही खेला जाना चाहिए जैसा हमेशा से खेला जाना चाहिए था। यह उन पर है कि वे क्या करना चाहते हैं।" आगा ने कहा- "यह भारत पर निर्भर करता है कि वे सही भावना से खेलना चाहते हैं या नहीं।
हैंडशेक विवाद
बता दें कि अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्ते खराब चल रहे हैं। इसका असर क्रिकेट पर भी पड़ा है। एशिया कप 2025 के दौरान तीन मैचों में, भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ मैच के बाद पारंपरिक तरीके से हाथ नहीं मिलाया। इसके अलावा महिला क्रिकेट टीम और जूनियर टीमों ने भी ऐसा ही किया। महिला वर्ल्ड कप, अंडर-19 एशिया कप, अंडर-19 वर्ल्ड कप और राइजिंग स्टार्स एशिया कप के दौरान भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया। इतना ही नहीं पाकिस्तान को हराकर एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम ने ACC प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी मना कर दिया।
पाकिस्तान ने पहले मैच खेलने कर दिया था इंकार
पाकिस्तान ने शुरू में इस मैच में भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया था। उन्होंने ऐलान किया था कि वे भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे, और बांग्लादेश को सपोर्ट करने का फैसला किया था। हालांकि, इस मामले पर ICC के साथ मीटिंग के बाद, पाकिस्तानी सरकार ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ खेलने की इजाजत दे दी। इसलिए, इस तरह के विवाद के बाद भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के हाथ मिलाने की उम्मीद कम है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09