IND vs ENG U19 Final Live Score: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड की टीम में एक बदलाव किया गया है, जबकि भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरी है।
बता दें कि भारतीय टीम दसवीं बार फाइनल खेल रही है। टीम इंडिया ने सबसे ज़्यादा 5 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है। अब टीम की नजर अपने छठे खिताब पर है। भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में ट्रॉफी जीती है। जबकि इंग्लैंड ने पहली और एकमात्र बार 1998 में खिताब जीता था। हालांकि वे 2022 में फाइनल में पहुंचे थे लेकिन भारत से हार गए थे।
गौरतलब है कि भारत ने अफगानिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा है। टीम इंडिया हाई स्कोरिंग मैच में अफगानिस्तान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया ने अफगानिस्तान द्वारा दिए गए 311 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया था। दूसरी ओर इंग्लैंड ने पहले सेमीफाइनल में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच अब तक कुल 54 मै खेले गए हैं, जिनमें भारत का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने 40 मैच जीते हैं जबकि सिर्फ 13 बार इंग्लैंड जीत पाया है। जबकि दोनों के बीच एक मैच टाई रहा था।
भारत की प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल।
इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जोसेफ मूर्स, बेन मेयस, बेन डॉकिन्स, थॉमस रेव (कप्तान, विकेटकीपर), फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन, कैलेब फॉकनर, राल्फी अल्बर्ट।
अन्य प्रमुख खबरें
RCB vs KKR IPL 2026: कोलकाता पर जीत देगी आरसीबी को 'प्लेऑफ' का टिकट ! रोमांचक होगा मुकाबला
DC vs PBKS Madhav Tiwari: पहले ही मैच में माधव तिवारी ने मचाया कोहराम, पंजाब के जबड़े से छीनी जीत
PBKS vs DC: पंजाब किंग्स ने लगाया हार का चौका, 3 विकेट से जीती दिल्ली, अक्षर-मिलर ने ठोके अर्धशतक
RCB vs MI IPL 2026: प्लेऑफ की रेस से MI-LSG बाहर, जीत के साथ टॉप पर पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु