ND vs AFG U19 LIVE: अफगानिस्तान ने भारत के सामने रखा 311 रनों का विशाल टारगेट, फैसल-नियाजी ने ठोके शतक
खबर सार :-
India vs Afghanistan Live Score: भारत बुधवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान का सामना कर रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 4 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर हो रही है।
खबर विस्तार : -
IND U19 vs AFG U19 LIVE Score : अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 (Under-19 World Cup) का दूसरा सेमीफ़ाइनल आज भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फैसल शिनोज़ादा और उज़ैरउल्लाह नियाज़ी के शतकों की बदौलत 310 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया को अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंच के लिए 311 रन बनाने होंगे।
IND vs AFG U19 LIVE Score : उस्मान और खालिद ने दिलाई जबरदस्त शुरुआत
बुधवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल में, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने अपने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए। टीम को उस्मान सादात और खालिद अहमदज़ई की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों खिलाड़ियों ने 12.2 ओवर में 53 रन जोड़े। अहमदज़ई 39 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जिसके बाद फैसल शिनोज़ादा सादात के साथ जुड़े और दूसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़कर टीम को शतक के पार पहुंचाया। सादात ने 70 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 39 रनों की पारी खेली।

IND vs AFG U19 LIVE : फैसल-नियाजी ने लगाए शानदार शतक
इसके बाद, शिनोज़ादा और उज़ैरउल्लाह नियाज़ी ने तीसरे विकेट के लिए 130 गेंदों में 148 रन जोड़े, जिससे टीम एक बड़े स्कोर तक पहुंची। शिनोज़ादा 93 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 110 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नियाज़ी ने 86 गेंदों में 2 छक्के और 12 चौकों की मदद से 101 रनों की नाबाद पारी खेली। भारत के लिए दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट लिए।

बता दें कि भारत ने जिम्बाब्वे और पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर, अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और तंजानिया को हराकर सुपर सिक्स ग्रुप 2 में जगह बनाई थी। इसके बाद श्रीलंका और आयरलैंड हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। आज का मैच जीतने वाली टीम फ़ाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी।

India Playing XI: वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल।
Afghanistan Playing XI: खालिद अहमदजई, फैसल शिनवारी, उस्मान सआदत, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, खातिर स्टानिकजई, वहीदुल्लाह जादरान, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमराजई ।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27