ICC Women's T20 : टी20 फॉर्मेट में फिर से 'नंबर-1' गेंदबाज बनीं सादिया इकबाल, रेणुका ने लगाई 6 पायदान की लंबी छलांग
खबर सार :-
पाकिस्तान की लेफ्ट आर्म स्पिनर सादिया इकबाल आईसीसी विमेंस टी20 बॉलिंग रैंकिंग में नंबर 1 गेंदबाज बन गई हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन की बदौलत सादिया ने दो पायदान की छलांग लगाई। सादिया ने ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड व भारतीय स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को पीछे छोड़ा। रैंकिंग में भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने लंबी छलांग लगाते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है।
खबर विस्तार : -
ICC Women's T20 : पाकिस्तान की लेफ्ट आर्म स्पिनर सादिया इकबाल ने एक बार फिर आईसीसी विमेंस टी20 बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 स्थान अपने नाम कर लिया है। इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीन मुकाबलों में कुल 5 विकेट हासिल किए। इस दौरान एक ही पारी में महज 18 रन देकर 3 विकेट निकाले।
एनाबेल सदरलैंड, दीप्ति शर्मा को पीछे छोड़ हासिल की नंबर 1 रैंकिंग
सादिया इकबाल ने दो पायदान की छलांग लगाई है। उन्होंने इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड और भारत की अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा को पछाड़ा है। सदरलैंड ने पिछले महीने ही नंबर 1 रैंकिंग हासिल की थी, लेकिन इकबाल की लगातार परफॉर्मेंस और मैच जिताने वाली दमदार गेंदबाजी ने अब फिर से उन्हें शीर्ष पर ला दिया है।
पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने भी लगाई लंबी छलांग
लेटेस्ट रैंकिंग अपडेट में पाकिस्तान के लिए और भी अच्छी खबर है। कप्तान फातिमा सना ने सीरीज के आखिरी मैच में अपने हरफनमौला प्रदर्शन के बाद कई कैटेगरी में काफी सुधार किया है। 24 वर्षीय फातिमा टी20 बैटिंग रैंकिंग में 31 पायदान ऊपर चढ़कर 28वें नंबर पर आ गईं और विमेंस टी20 क्रिकेट में ऑलराउंडर्स की सूची में पांच स्थान ऊपर पहुंच गई हैं।
तीसरे नंबर पर पहुंची इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन
फातिमा ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध तीसरे टी20 मैच में 47 रन की पारी खेली। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। इस सीरीज में सना ने 90, 9 और 47* रन की पारी खेलने के साथ 2 विकेट हासिल किए। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुना गया। गेंदबाजों की लिस्ट में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन एक पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर आ गई हैं। पाकिस्तान की नाशरा संधू 1 स्थान ऊपर चढ़कर 9वें पायदान पर आ गई हैं।
पांचवें स्थान पर पहुंची भारतीय गेंदबाज रेणुका सिंह
इस बीच, ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज के बारिश से प्रभावित शुरुआती मैच में कई भारतीय गेंदबाजों को उनकी मेहनत का इनाम मिला। रेणुका सिंह छह स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर, अरुंधति रेड्डी 19 स्थान ऊपर चढ़कर 16वें स्थान पर और श्री चरणी 8 स्थान ऊपर चढ़कर 39वें स्थान पर पहुंच गईं। यह गेंद से उनके मजबूत योगदान को दिखाता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09