Hardik Pandya-Mahika Sharma: बीच मैदान गर्लफ्रेंड माहिका संग रोमांटिक हुए हार्दिक पांड्या, यूं मनाया जीत का जश्न
खबर सार :-
Hardik Pandya-Mahika Sharma: हार्दिक पांड्या की माहिका शर्मा के साथ केमिस्ट्री इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। माहिका के साथ हार्दिक की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो यूजर्स को उनकी एक्स-वाइफ नताशा की याद दिला रही हैं।
खबर विस्तार : -
Hardik Pandya-Mahika Sharma : टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का खिताब जीता। भारतीय टीम ने रविवार 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया। यह इंडिया का तीसरा टी20 वर्ल्ड कप टाइटल था। इस जीत पर पूरा देश जश्न मना रहा है। भारतीय टीम ने मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप जीत का जमकर जश्न मनाया। हार्दिक पांड्या जीत के बाद इतने खुश थे कि वह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका (Hardik Pandya Girlfriend) के लिए अपना प्यार छिपा नहीं सके। दोनों ने स्टेडियम में जीत का जश्न मनाया। हालांकि माहिका और हार्दिक पांड्या का रोमांटिक मोमेंट सुर्खियों में आ गया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Hardik Pandya-Mahika Sharma : माहिका ने सरेआम पांड्या को किया किस
जैसे ही भारत जीता, 25 साल की मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा खुद को रोक नहीं पाईं और दौड़कर मैदान पर आ गईं और हार्दिक को गले लगा लिया। इस दौरान क्रिकेटर की लेडी लव ने सबके सामने उनके गाल पर एक प्यारा सा किस भी किया। फिर कपल को मैदान में हाथ में हाथ डाले घूमते और साथ में जश्न का माहौल एन्जॉय करते देखा गया। हार्दिक और माहिका (Hardik Pandya Girlfriend) ने जमकर डांस किया। माहिका स्लीक ब्लू बॉडीकॉन ड्रेस में बिल्कुल क्लासी लग रही थीं।

हार्दिक ने माहिका को बताया अपना लकी चार्म
इतना ही नहीं हार्दिक ने माहिका की बहुत तारीफ की यहां तक कि उन्हें अपना "लकी चार्म" भी कहा। उन्होंने कहा कि जब से वह उनकी ज़िंदगी में आई हैं, सब कुछ अच्छा चल रहा है और वह उनके सपोर्ट से इंडिया के लिए और टाइटल जीतना चाहते हैं।वहीं बाद में माहिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर हार्दिक को एक खास शाउट-आउट दिया एक बड़ी जीत के बाद मैदान पर गर्व से पोज देते हुए उनकी एक फोटो शेयर की। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, "द मैन, द मिथ, द लेजेंड," साथ में एक क्राउन और इंडियन फ्लैग इमोजी भी लगाया।
हार्दिक पांड्या हुए ट्रोल
हालांकि मैदान पर रोमांटिक होना कपल से भारी पड़ गया। सरेआम किस करते हुए वीडियो देखने के बाद लोग भड़क गए हैं। यूज़र्स का कहना है कि कपल को अपनी फीलिंग्स पर कंट्रोल रखना चाहिए। पब्लिक में इतना कोज़ी होना ठीक नहीं है। यूज़र्स ने हार्दिक और माहिका के रोमांस को पब्लिसिटी स्टंट बताया है। स्टेडियम में उन्हें लाइन क्रॉस करते देख एक शख्स ने लिखा, "उनकी तुलना विराट और अनुष्का से बिल्कुल मत करो।" दूसरे ने लिखा, "यह सब घर पर करो, तुम्हारी फैमिली मैच देख रही है।"

Hardik Pandya-Mahika Sharma Love Story: हार्दिक और माहिका की लव स्टोरी
बता दें कि हार्दिक ने 2025 में 25 साल की मॉडल और एक्टर माहिका को डेट करना शुरू किया था। इस साल की शुरुआत में, उनके जन्मदिन पर, क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम पर उनके लिए एक प्यारा सा बर्थडे पोस्ट करके अपनी डेटिंग को ऑफिशियल कर दिया। माहिका को पूरे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान हार्दिक के साथ देखा गया है।

Hardik Pandya Natasa Divorce: 2024 में नताशा से हुए अलग
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने 2020 में नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी और शादी के समय नताशा प्रेग्नेंट थीं। बाद में उनका एक बेटा अगस्त्य हुआ। लगभग चार साल बाद 2024 में कपल की ज़िंदगी में उथल-पुथल मच गई और दोनों का तलाक हो गया। अब दोनों अपने बेटे के को-पेरेंट हैं। शादी टूटने के बाद हार्दिक और नताशा कभी साथ में नहीं दिखे हैं। नताशा ने कभी बेटे को हार्दिक से दूर नहीं किया। हार्दिक अब अपनी ज़िंदगी के इस नए चैप्टर में माहिका के साथ बेहद खुश लग रहे हैं, और वह बेटे अगस्त्य का भी बहुत अच्छे से ख्याल रख रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09