Indian Premier League 2026 : Delhi Capitals के खिलाफ जीत का खाता खोलने उतरेगी Gujarat Titans, जानें दोनों Teams का Head to Head Record?
खबर सार :-
आईपीएल 2026 के 14वें मैच में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक खेले गए अपने दोनों मुकाबले जीते हैं जबकि गुजरात टाइटंस को इस सीजन में पहली जीत की तलाश है। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया था। डीसी के बल्लेबाज समीर रिजवी शानदार फॉर्म हैं जबकि गेंदबाजी में मुकेश कुमार-लुंगी एनगिडी की जोड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
खबर विस्तार : -
Indian Premier League : आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में बुधवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ होगी। दिल्ली ने अब तक खेले दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं, गुजरात टाइटंस को इस मुकाबले में सीजन की पहली जीत की तलाश होगी।
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स-गुजरात टाइटंस के बीच रही है कांटे की टक्कर
आईपीएल में डीसी और जीटी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। दोनों टीमों के बीच अब तक इस लीग में कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 4 मैच गुजरात टाइटंस ने जीते हैं, जबकि 3 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की है। हालांकि, आईपीएल 2025 में खेले गए दोनों ही मुकाबलों में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था।
अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया था। बल्लेबाजी में समीर रिजवी कमाल की फॉर्म में दिखाई दिए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 51 गेंदों में 90 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, पहले मुकाबले में भी उन्होंने 70 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी।
डीसी के लिए दमदार प्रदर्शन कर रही मुकेश कुमार-लुंगी एनगिडी की जोड़ी
हालांकि, केएल राहुल के लिए बल्ले से इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। दो मुकाबलों में वह सिर्फ एक रन ही बना सके हैं। पिछले मैच में पाथुम निसांका ने 44 रनों की दमदार पारी खेली थी। हालांकि, नीतीश राणा से भी टीम इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। गेंदबाजी में मुकेश कुमार और लुंगी एनगिडी की जोड़ी ने डीसी के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, कप्तान अक्षर पटेल का प्रदर्शन गेंद से भी शानदार रहा है।
गुजरात टाइटंस के लिए बल्लेबाजों-गेंदबाजों का फॉर्म चिंता का सबब
दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस को इस सीजन खेले अब तक दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। साई सुदर्शन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 73 रनों की दमदार पारी खेली थी। हालांकि, सुदर्शन को छोड़कर जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया जैसे बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। वहीं, टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। सिराज और रबाडा पिछले मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए थे, जबकि अशोक शर्मा ने भी 4 ओवर में 37 रन दिए थे। राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27