Women's T20 Rankings : Top 10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं Georgia Vols, Sophie Devine और Harmanpreet Kaur की रैंकिंग सुधरी
खबर सार :-
आईसीसी की महिला टी20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की ओपनर जॉर्जिया वोल ने कॅरियर में पहली बार टॉप टेन में जगह बनाई है। न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन और हरमनप्रीत कौर की रैंकिंग में सुधार हुआ है। टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी, वेस्टइंडीज की कियाना जोसेफ, न्यूजीलैंड की मैडी ग्रीन ने रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। बॉलिंग में साउथ अफ्रीका की स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा, ऑस्ट्रेलिया की जॉजिर्या वेयरहम की रैंकिंग में सुधार हुआ है।
खबर विस्तार : -
Women's T20 Rankings : आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने भी प्रगति की है। हरमनप्रीत कौर एक स्थान ऊपर चढ़कर 14वें पायदान पर पहुंच गई हैं।
रैंकिंग में 2 स्थान की छलांग के साथ 9वें पायदान पर पहुंची
जॉर्जिया वोल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में महज 8 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मुकाबले में 23 गेंदों का सामना करते हुए 7 बाउंड्री के साथ ताबड़तोड़ 39 रन बनाए थे। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत वोल बल्लेबाजों की रैंकिंग में 2 स्थान की छलांग के साथ 9वें पायदान पर पहुंच गई हैं।
18वें स्थान पर पहुंच गई हैं सोफी डिवाइन
दूसरी ओर, सोफी डिवाइन ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध पहले टी20 मैच में 25 रन बनाए। दूसरे मुकाबले में नाबाद 55 रन की पारी खेलने के साथ 2 विकेट हासिल किए। अंतिम मुकाबले में 64 रन बनाने के साथ 1 विकेट भी निकाला। साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो अर्धशतक लगाने के बाद वह दो पायदान ऊपर चढ़कर 18वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
टी20 इंटरनेशनल के डेब्यू मैच में शतक बनाने वाली पहली क्रिकेटर बनीं फैनी
रवांडा की 15 वर्षीय फैनी उतागुशिमानिंदे 66वें स्थान पर इस लिस्ट में शामिल हुई हैं। फैनी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू पर शतक बनाने वाली पहली क्रिकेटर बनकर सुर्खियां बटोरी थीं। साउथ अफ्रीका की एनेरी डर्कसेन 18 पायदान ऊपर चढ़कर 55वें स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड में हाल ही में खेले गए एक मैच में नाबाद 55 रन की पारी खेली थी।
ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी, वेस्टइंडीज की कियाना जोसेफ की रैंकिंग सुधरी
टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज क्रिकेट एलिस पेरी 2 स्थान की छलांग लगाकर 20वें स्थान पर पहुंच गई हैं। वेस्टइंडीज की कियाना जोसेफ 14 पायदान ऊपर चढ़कर 33वें स्थान पर पहुंचीं। न्यूजीलैंड की मैडी ग्रीन 44वें और वेस्टइंडीज की अनुभवी खिलाड़ी 48वें पायदान पर पहुंच गई हैं।
साउथ अफ्रीका की बाएं हाथ की स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा ने टॉप टेन में बनाई जगह
बॉलिंग के क्षेत्र में, साउथ अफ्रीका की बाएं हाथ की स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। तीन मैचों में पांच विकेट लेने के बाद वह नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वेयरहम भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित करते हुए दो मैचों में तीन विकेट लेने के बाद वह 12वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
सीमर जेस केर, अयाबोंगा खाका, किम गार्थ की रैंकिंग सुधरी
'व्हाइट फर्न्स' की सीमर जेस केर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार सीरीज के बाद अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 15वीं रैंकिंग हासिल कर ली है। इस सीरीज में उन्होंने आठ विकेट लिए, जिसमें वेलिंगटन में 16 रन देकर तीन अहम विकेट भी शामिल हैं। इसके अलावा, अयाबोंगा खाका और किम गार्थ ने भी अपनी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09