Gary Kirsten: टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाने वाला दिग्गज बना श्रीलंका का नया हेड कोच, जयसूर्या की हुई छुट्टी
खबर सार :-
Gary Kirsten Head Coach Sri Lanka: भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व चैंपियन बनाने वाला दिग्गज का श्रीलंका टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। सनथ जयसूर्या ने वर्ल्ड कप के बाद पद छोड़ दिया था। अब, अगले दो साल के लिए, श्रीलंका क्रिकेट टीम को कोचिंग देंगे।
खबर विस्तार : -
Gary Kirsten Head Coach Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ( Sri Lanka Cricket team) ने नया हेड कोच नियुक्त किया है। श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर गैरी कर्स्टन को नेशनल मेन्स टीम का नया हेड कोच बनाया। कर्स्टन का कार्यकाल 15 अप्रैल से शुरू होगा। दरअसल टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और घरेलू मैदान पर खेलने के बावजूद टीम सुपर 8 स्टेज में टूर्नामेंट से बाहर हो गई। जिसके हेड कोच सनथ जयसूर्या ने पद छोड़ दिया था।
Gary Kirsten ने 2011 में भारत दिलाया था विश्व कप
बता दें कि गैरी कर्स्टन की लीडरशिप में भारतीय क्रिकेट टीम ने बहुत अच्छा परफॉर्म किया और 2011 का ODI वर्ल्ड कप जीता। उन्होंने 2008 से 2011 तक टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर काम किया। अब इस दिग्गज को श्रीलंका ने दो साल के कॉन्ट्रैक्ट के साथ हेड कोच बनाया है। कर्स्टन वर्ल्ड कप के दौरान नामीबियाई टीम के साथ सलाहकार के तौर पर जुड़े थे।
गैरी कर्स्टन का कोचिंग अनुभव
हेड कोच के तौर पर Gary Kirsten का भारत के साथ सुनहरा दौर रहा। गैरी कर्स्टन की कोचिंग में ही MS धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2011 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद उन्होंने 2011 से 2013 तक साउथ अफ्रीक टीम के हेड कोच के तौर पर भी काम किया। गैरी IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बैटिंग कोच भी रह चुके हैं। 2022 में, वह गुजरात टाइटन्स के बैटिंग कोच भी थे, और टीम ने अपने पहले सीज़न में अपना पहला टाइटल जीता था। इसके बाद, 2024 में, उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के व्हाइट-बॉल कोच के तौर पर काम किया, जहां उनके और खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच झगड़े की खबरें सामने आईं।
दो साल का होगा कार्यकाल
अब हो श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के साथ जुट गए है। कर्स्टन का कार्यकाल दो साल का होगा, जो 14 अप्रैल 2028 को खत्म होगा। कर्स्टन की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम को तैयार करना होगी। यह टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा।
गैरी कर्स्टन का क्रिकेट करियर
गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) का साउथ अफ्रीका के लिए खेलते हुए शानदार इंटरनेशनल करियर रहा। गैरी कर्स्टन ने 1993 में अपना इंटरनेशनल करियर शुरू किया और 2004 में रिटायरमेंट की घोषणा की। अपने टेस्ट और ODI करियर में, कर्स्टन ने कुल 14,087 रन बनाए, जिसमें टेस्ट में 21 सेंचुरी और ODI में 13 सेंचुरी शामिल हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27