Sanju Samson India Next T20 Captain : भारत के इस पूर्व क्रिकेटर और हेड कोच ने संजू सैमसन को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, कहा... उनमें लीडरशिप की बड़ी काबिलियत, बताया भविष्य का कप्तान
खबर सार :-
भारत के पूर्व क्रिकेटर व हेड कोच रवि शास़्त्री ने संजू सैमसन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। शास्त्री ने कहा कि भारत के अगले टी20 कप्तान बनने के संजू सैमसन सबड़े बड़े दावेदार हैं। सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को ट्रॉफी दिलायी थी। सैमसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी भी कर चुके हैं। संजू में लीडरशिप की बड़ी काबिलियत है।
खबर विस्तार : -
Sanju Samson India Next T20 Captain : भारत के पूर्व क्रिकेटर और हेड कोच रवि शास्त्री का मानना है कि सूर्यकुमार यादव के बाद संजू सैमसन टीम इंडिया के अगले टी-20 कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संजू के पास आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने का काफी अनुभव भी मौजूद है।
Sanju Samson India Next T20 Captain : टी20 विश्व कप में शानदार रहा था सैमसन का प्रदर्शन
सैमसन का प्रदर्शन टी20 विश्व कप 2026 में शानदार रहा था और उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में दमदार पारी खेली थी। विकेटकीपर-बल्लेबाज को उनके यादगार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था। शास्त्री का मानना है कि यह सैमसन के अपने लिए एक लीडरशिप रोल बनाने की शुरुआत हो सकती है।
Sanju Samson India Next T20 Captain : राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं संजू
शास्त्री ने आईसीसी के रिव्यू शो पर कहा, "अगले टी20 वर्ल्ड कप (2028 में) में भारत को शायद एक नए कप्तान की जरूरत होगी, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सूर्यकुमार अगले कुछ वर्षों में कैसा प्रदर्शन करते हैं। हालांकि, संजू सैमसन ने खुद को लीडरशिप रोल के लिए तैयार किया है, क्योंकि वह राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं। संजू टीम में टॉप ऑर्डर में खेलेंगे और वह काफी खतरनाक बल्लेबाज हैं। इसी वजह से मुझे लगता है कि यह तो बस कुछ और की शुरुआत है, आप अगले दो या तीन सालों में संजू और बेहतर प्रदर्शन करके दिखाएंगे।
Sanju Samson India Next T20 Captain : संजू में लीडरशिप की काबिलियत
सैमसन आईपीएल में पांच सीजन राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने अपनी अगुवाई में टीम को साल 2022 में फाइनल तक भी पहुंचाया था। आईपीएल में कप्तान के तौर पर उनका अनुभव, और दबाव भरी परिस्थितियों को संभालने की उनकी काबिलियत, नेशनल टीम के साथ भविष्य में लीडरशिप रोल के लिए उनकी काबिलियत को और मजबूत करती है।
Sanju Samson India Next T20 Captain : अच्छे प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह किया बंद
31 साल के सैमसन इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने भारत के विजयी टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन के दौरान लगातार तीन अर्धशतक लगाए थे। सैमसन के लगातार अच्छे प्रदर्शन पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं, लेकिन शास्त्री का मानना है कि इस बल्लेबाज ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करके आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।
Sanju Samson India Next T20 Captain : भविष्य में लीडरशिप रोल के लिए सबसे बड़े दावेदार
शास्त्री ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि सैमसन ने उन सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं। सैमसन में हमेशा से काबिलियत थी। असल में, लोग निराश होते थे, क्योंकि वह उस काबिलियत के साथ न्याय नहीं कर पाते थे। हालांकि, इस सीजन यह मेरे शब्द हैं कि जिस तरह से वह टी20 विश्व कप के बाद खेल रहे हैं, जहां उन्होंने अकेले दम पर भारतीय टीम को कई बड़े मैच जिताए, जिसमें क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल शामिल रहा। इसके साथ ही वह आईपीएल में भी बल्लेबाजी करते हुए जिस तरह की परिपक्वता दिखा रहे हैं, उसको देखते हुए वो मुझे भविष्य में लीडरशिप रोल के लिए सबसे बड़े दावेदार नजर आ रहे हैं।"
अन्य प्रमुख खबरें
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
2026-10-16
-
IND-W vs ZIM-W: दीप्ति-निकी ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
2026-10-16
-
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 में भुवनेश्वर की टीम इंडिया में एंट्री
2026-10-16
-
भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले को देर से कप्तानी मिलने का था मलाल
2026-10-16
-
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-10-15
-
IND vs WI : साई होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया
2026-10-15
-
साहिबजादा फरहान ने ध्वस्त किया अभिषेक शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
2026-10-14
-
दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बनने पर युवराज ने जताई खुशी
2026-10-13
-
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को बनाया टीम का बल्लेबाजी कोच
2026-10-13
-
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 214 रनों से हराया
2026-10-13
-
पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित
2026-10-13
-
तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
2026-10-12
-
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने उतरेगी टीम इंडिया
2026-10-11
-
सोभना का ऐतिहासिक शतक बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 9 विकेट रौंदा
2026-10-11
-
ND vs WI: भारत के खिलाफ T20 में वेस्टइंडीज ने चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
2026-10-09