ENG vs SL Live Score: दुनिथ वेल्लालागे की फिरकी में फंसे अंग्रेज, 146 रन ही बना पाया इंग्लैंड, श्रीलंका का संघर्ष जारी
खबर सार :-
ENG vs SL Live Score : T20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सुपर 8 (Super 8) मैच आज पल्लेकेले में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। इंग्लैंड की टीम ने मुश्किल से जीत हासिल कर रही श्रीलंका को 147 रन का टारगेट दिया है।
खबर विस्तार : -
ENG vs SL Live Score: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी रविवार सुपर 8 मैच में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (England vs Sri Lanka) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। यह ग्रुप 2 मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने जीत के लिए 147 रन का टारगेट रखा। इग्लैंड के लिए फिल साल्ट ने 62 रनों की दमदार पारी खेली। दुनिथ वेललेज (Dunith Wellalage) ने श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। वहीं 147 रनों का पिछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की हालत खस्ता हो गई है। 100 रनों के अंदर ही अपने 8 विकेट गंवा दिए है। श्रीलंका हार पर हार का खतरा मंडरा रहा है।
ENG vs SL live Score: 146 रन ही बना पाया इंग्लैंड
टॉस जीतकर श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए अमंत्रित किया था। उनका यह फैसला सही साबित हुआ, क्योंकि मेहमान टीम इंग्लैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन बना पाई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के शुरुआत बेहद खराब रही। श्रीलंकाई टीम ने शुरू से ही कसी हुई बॉलिंग की। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पावरप्ले में दो विकेट लिए और सिर्फ़ 37 रन दिए। फिल साल्ट को छोड़कर, इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज श्रीलंकाई गेंदबाजों के आगे टीम नहीं सका।
England vs Sri Lanka live Score: डुनिथ वेल्स ने झटके तीन विकेट
जोस बटलर 14 बॉल पर 7 रन, जैकब बेथेल 4 बॉल पर 3 रन और टॉम बैंटन 7 बॉल पर 6 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि फिल साल्ट छोर पर खेड़ रहे और 40 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 62 रनों की पारी खेली। इसके अलावा विल जैक्स ने 21 रन का योगदान दिया। मेजबान टीम के लिए डुनिथ वेल्स ने 26 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि दिलशान मदुशंका और महेश थीकशाना ने 2-2 विकेट लिए। दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट लिया।
श्रीलंका प्लेइंग XI: कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पथुम निसांका,पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, दुनिथ वेल्लालेज।
इंग्लैंड प्लेइंग XI: जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर)
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27