CSK vs LSG LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, लखनऊ ने प्लेइंग XI में किए दो बदलाव
खबर सार :-
CSK vs LSG LIVE Score: IPL 2026 का 53वां लीग मैच आज चेन्नई और लखनऊ के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया।
खबर विस्तार : -
CSK vs LSG LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच आज चेन्नई के M.A. चिदंबरम स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है। यह इंडियन प्रीमयिर लीग (IPL 2026) का 53वां लीग मुकाबला है। इस मैच में चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीएसके ने अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए। जोश इंग्लिस और आवेश खान की वापसी हुई।
CSK vs LSG LIVE Score: दोनों टीमों के लिए अहम है मुकाबला
आईपीएल 2026 में आज रविवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला CSK बनाम LSG जाएगा। जो दोपहर को 3.30 बजे से शुरू होगा। फिलहाल 3 बजे टॉस हो चुका है। चेन्नई पहले गेंदबाजी चुनी है। जबकि लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। इस मैच के नतीजे के बाद प्लेऑफ़ की दौड़ और भी दिलचस्प होने वाली है। अगर एलएसजी हार जाता है, तो उनका सफ़र लगभग खत्म हो जाएगा, और वे आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। इसके विपरीत, अगर सीएसके जीत जाता है, तो वह 12 या उससे ज़्यादा पॉइंट्स हासिल करने वाली छठी टीम बन जाएगी। नतीजतन, यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने का वादा करता है। पॉइंट्स टेबल में, चेन्नई सुपर किंग्स अभी पांचवें स्थान पर है, जबकि लखनऊ सबसे नीचे के स्थान पर है।
CSK vs LSG Live Score: लखनऊ के लिए कठिन है डगर
टूर्नामेंट अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। सभी टीमें शीर्ष चार में जगह बनाने की दौड़ में लगी हुई है। पांच बार की चैंपियन सीएसके अब चेपॉक में वापसी करेगी। उसके पास एलएसजी के खिलाफ लय हासिल करने का बेहतरीन मौका है। लखनऊ की टीम के लिए यह सत्र निराशाजनक रहा और वह प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है।
CSK vs LSG Head to Head Record: किसका पलड़ा भारी
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल में दोनों टीमों का आमना-सामना 5 बार हुआ है, जिसमें दो बार ही सीएसके को जीत मिली है और 3 बार बाजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने मारी है। यानी लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
CSK vs LSG Playing XI: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित XI: मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम/जोश इंग्लिस, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज़ अहमद, दिग्विजय सिंह राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मयंक यादव/मोहसिन खान।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27