Indian Premier League : ये प्लेयर आईपीएल में खेल चुके हैं सर्वाधिक मैच, लेकिन कभी नहीं जीत सके ट्रॉफी... लिस्ट में ये भारतीय दिग्गज भी शामिल
खबर सार :-
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरूआत 28 मार्च से हो गई है। प्रशंसक आज भी आईपीएल के दीवाने हैं। इस लीग का हिस्सा दुनिया के दिग्गज प्लेयर रहे हैं। एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल, संजू सैमसन, केएल राहुल, ग्लैन मैक्सवेल, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा ऐसे प्लेयर हैं जिन्होंने आईपीएल में सर्वाधिक मैच खेले हैं, लेकिन ट्रॉफी उठाने का सौभाग्य नहीं हासिल हो सका।
खबर विस्तार : -
Indian Premier League : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को दुनिया की सबसे पापुलर लीग माना जाता है। 28 मार्च से आईपीएल के 19वें सीजन की शुरूआत हो गई है। खेल प्रेमियों और प्रशंसकों के पसंदीदा प्लेयर इस लीग का हिस्सा रह चुके हैं। आइए, आपको उन खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो सर्वाधिक मैच खेलने के बावजूद आईपीएल की ट्रॉफी को एक बार भी नहीं जीत सके।
एबी डिविलियर्स: आईपीएल के इतिहास में एबी डिविलियर्स के नाम यूं तो कई बड़े रिकॉर्ड्स हैं। हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग में 184 मुकाबले खेलने के बावजूद डिविलियर्स कभी भी किसी चैंपियन टीम का हिस्सा नहीं बन सके। डिविलियर्स दिल्ली और आरसीबी टीम का हिस्सा रहे, लेकिन एक बार भी फाइनल मैच नहीं जीत सके।
संजू सैमसन: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने जा रहे संजू सैमसन भी उन अनलकी खिलाड़ियों में से एक हैं, जो इस लीग में एक बार भी फाइनल मुकाबला नहीं जीत सके हैं। संजू ने आईपीएल में 178 मैच खेले हैं, लेकिन वह खिताबी मुकाबला नहीं जीत सके हैं।
युजवेंद्र चहल: आईपीएल में 175 मुकाबले खेल चुके युजवेंद्र चहल भी इस लीग में कभी फाइनल मैच नहीं जीत सके हैं। आईपीएल 2025 में फाइनल तक का सफर तय करने वाली पंजाब किंग्स टीम का चहल भी हिस्सा था, लेकिन खिताबी मुकाबले में टीम को हार झेलनी पड़ी थी।
अमित मिश्रा: आईपीएल में 3 हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज अमित मिश्रा भी इस लीग में 162 मैच खेलने के बावजूद आज तक चैंपियन टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं। अमित अपने आईपीएल करियर में कई बड़ी टीमों की तरफ से खेले, लेकिन कभी फाइनल मैच नहीं जीत सके।
अक्षर पटेल: इंडियन प्रीमियर लीग में अक्षर पटेल भी 163 मैच खेलने के बावजूद एक बार भी फाइनल मुकाबला जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं। अक्षर आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए नजर आए थे।
केएल राहुल: टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल भी आईपीएल में 146 मैच खेल चुके हैं, लेकिन वह अब तक चैंपियन टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं। राहुल आईपीएल में एक बार भी फाइनल मुकाबला जीतने वाली टीम का पार्ट नहीं रहे हैं।
क्रिस गेल: इंडियन प्रीमियर लीग के कई बड़े रिकॉर्ड्स पर भले ही क्रिस गेल के नाम हों, लेकिन वह इस लीग में खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं। गेल ने अपने आईपीएल करियर में कुल 142 मैच खेले।
ग्लेन मैक्सवेल: अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने की काबिलियत रखने वाले ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में फाइनल जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं। मैक्सवेल ने इस लीग में अब तक कुल 141 मैच खेले हैं।
संदीप शर्मा: अपनी लहराती हुई गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करने में माहिर संदीप शर्मा भी 138 मैच खेलने के बावजूद आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं। संदीप ने अपने आईपीएल करियर में कुल 146 विकेट निकाले हैं और वह कई फ्रेंचाइजी की तरफ से खेल चुके हैं।
ऋषभ पंत: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी आईपीएल में 126 मैच खेलने के बावजूद भी आईपीएल में आज तक फाइनल मुकाबला नहीं जीत सके हैं। पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं। उन्हें आईपीएल 2025 के लिए हुए ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ की बोली लगाते हुए खरीदा था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित
2026-09-01
-
ZIM vs NAM: रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने नामीबिया को 5 रन से हराया
2026-09-01
-
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी ने 57 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
2026-08-31
-
भारत-बांग्लादेश व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल तय करने में जुटा बीसीबी
2026-08-31
-
ज्यादा से ज्यादा खेलना मेरे लिए आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका- हेजलवुड
2026-08-31
-
बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लार्ड्स टेस्ट की हार का जिम्मेदार
2026-08-31
-
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 194 रनों से जीता लार्ड्स टेस्ट मैच
2026-08-31
-
India vs Thailand: भारत का महिला एशिया कप में धमाकेदार आगाज
2026-08-30
-
SA vs ZIM: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
2026-08-30
-
SA vs NAM: नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया बड़ा उलटफेर
2026-08-29
-
लॉर्ड्स में पाकिस्तानी गेंदबाजों बरपाया कहर, इंग्लैंड का स्कोर 248/ 9
2026-08-28
-
IND vs SL: भारत की जीत में सोनल दिनुषा बने रोड़ा, कोलंबो टेस्ट ड्रॉ
2026-08-27
-
India U19 Squad: सहवाग और द्रविड़ के बेटों को भारतीय टीम में मिली जगह
2026-08-27
-
पाकिस्तानी गेंदबाज Aiman Anwer ने अचानक क्रिकेट से लिया संन्यास
2026-08-27
-
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर टिकटों की भारी मांग
2026-08-27